'मुझे अब मौत चाहिए' बोलकर SDM के पैरों पर गिर पड़ा 82 साल का बुजुर्ग, देखें VIDEO

सहारनपुर। योगी सरकार प्रदेश में भले ही पीड़ितों की त्वरित कार्रवाई का अधिकारियों को बार-बार निर्देश दे रही हो लेकिन जमीनी हकीकत इन सब से कोसों दूर है। फिर चाहें वो किसी भी मामले के पीड़ित हो अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को चक्कर काटते हुए दिख जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सहारनपुर से सामने आया है जहां 82 साल के बुजुर्ग ने समस्या का समाधान न होने पर मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग की है। बुजुर्ग द्वारा इच्छा मृत्यु मांगे जाने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। हाल यह है कि इच्छा मृत्यु मांगने के ​लिए यह बुजुर्ग एसडीएम बेहट के पैरों में भी गिर पड़ा।

saharanpur 82 years old man demands Euthanasia from SDM

मामला बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबैल का है। गुरुवार को इस गांव के रहने वाले 82 वर्षीय जाधवर राम शर्मा का इस दुनिया में कोई नहीं है। यानि कि वह पूरी तरह से अकेले रहते हैं। बकौल जाधव राम उसके गांव में उसके पड़ोस में रहने वाले एक अधिवक्ता उसके मकान पर कब्जा करना चाहता है और वह इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। न ही आरोपित अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

जाधव राम का आरोप उसका पड़ोसी अधिवक्ता उसे जान से मारने की धमकी देता है। जाधव ने बताया ​कि पुलिस से लेकर तहसील और तहसील दिवस तक शिकायत दर्ज करा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। किसी भी अधिकारी ने बुजुर्ग की समस्या का समाधान नहीं किया। अब आखिर में हार मान कर पीड़ित जाधव शर्मा ने मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। बुजुर्ग ने कहा कि अगर इसके बाद भी कोई सुनवाई न हुई तो तहसील में ही अपनी जान दे देंगे। बुजुर्ग ने एसडीएम बेहट को इच्छामृत्यु का प्रार्थना पत्र सौपा है। वहीं प्रार्थना पत्र से पहले परेशान बुजुर्ग रोते हुए एसडीएम के पैरों में भी गिर पड़ा। दूसरी ओर एसडीएम बेहट वैभव शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जल्द ही पीड़ित बुजुर्ग को न्याय दिलाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+