BJP मंत्री के बयान से बवाल, कार्यकर्ताओं और भीड़ में हाथापाई
संभल। यूपी के संभल में फिरोजपुर पुल का उद्घाटन करने के लिए प्रदेश सरकार के पंचायत राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह और समाज कल्याण विभाग राज्यमंत्री गुलाबो देवी कार्यक्रम में पहुंची जहां राज्यमंत्री गुलाबो देवी ने मंच से संभल जिले के मुख्यालय को लेकर भड़काऊ बयान दिया तो कार्यक्रम में लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यक्रम के बाद लोक निर्माण राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह संभल PWD गेस्ट हाउस पहुंचे तो वहां पर लोगों ने गुलाबो देवी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जबरदस्त हंगामा हुआ। इस दौरान मंत्री को PWD गेस्ट हाउस से गाड़ी में बैठ कर निकलना पड़ा। लेकिन आक्रोशित भीड़ ने मंत्री को घेरने की कोशिश की तो मंत्री ने गाड़ी से उतरकर सीओ को जमकर फटकार लगाई। इस बीच भाजपाइयों और आक्रोशित भीड़ के बीच हाथापाई भी हुई।

दरअसल संभल मुरादाबाद मार्ग पर 90 मीटर लंबे पुल का उद्घाटन करने के लिए प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह और राज्य मंत्री गुलाबो देवी पहुंची। पुल के उद्घाटन के बाद जनसभा कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार की राज्य मंत्री गुलाबो देवी ने मंच से संबोधन शुरू किया तो कार्यक्रम में मंत्री को जिला मुख्यालय का ज्ञापन देने पहुंचे लोगों को देखकर मंत्री ने भड़काऊ बयान दे डाला। राज्य मंत्री गुलाबो देवी ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि शोर मचाने वाले तो शोर मचाते रहेंगे लेकिन हम लोग अपना काम करते रहेंगे। जो वादे हमने किया वह वादे हम पूरे करेंगे लेकिन जो वादे आप के विधायकों ने किए हैं वह वादे आप के विधायक पूरा करेंगे क्योंकि अब तो लड़ाई आर पार की है जिसमें दम होगा वह बाजी मार कर ले जाएगा।
राज्य मंत्री गुलाब देवी के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क गया और और कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम में बैठने के बाद लोक निर्माण राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह संभल के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे तो आक्रोशित लोगों की भीड़ और वकीलों ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस नई पहुंचकर राज्य मंत्री गुलाबो देवी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हाय हाय के नारे लगाए। इसके बाद मंत्री भूपेंद्र सिंह आक्रोशित भीड़ से बात करने के लिए सभागार में पहुंचे तो वहां भी मंत्री गुलाबो देवी का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारी विरोध के बीच राज्य मंत्री गुलाबो देवी को गाड़ी में बैठकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से निकलना पड़ा। लेकिन इसी बीच भीड़ ने दौड़कर मंत्री की गाड़ी को घेरने की कोशिश की तो मंत्री भूपेंद्र सिंह ने गाड़ी से उतरकर पुलिस अधिकारी सीओ संभल को जमकर फटकार लगाई और भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए कड़े निर्देश दिए। पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित भीड़ को रोका इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और आक्रोशित भीड़ के बीच हाथापाई भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह मौके पर हालात संभाले वकीलों ने राज्य मंत्री के समर्थकों पर अधिवक्ताओं के साथ बदतमीजी करने का भी आरोप लगाया है। वकीलों ने कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह के समर्थकों ने वकीलों के साथ बदतमीजी की है इसका खामियाजा उन को भुगतना पड़ेगा।
वही इस मामले में सपा के जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंच रहे थे तो प्रशासन ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। उन्होंने कहा कि ये पुल समाजवादी सरकार ने बनवाया है। जनता जानती है। उधर सपा विधायक ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की बीजेपी ने बेईमानी से सरकार बनाई है चाहे वह केंद्र में हो या प्रदेश में। विधायक ने लखनऊ मेट्रो पर भी निशाने साधते हुए कहा की मेट्रो में भी वही हुआ मेट्रो को प्रदेश में लाया कोई और उद्धघाटन किसी और ने करा ऐसे ही संभल पुल के साथ कर रहे है। बीजेपी के मंत्रियो को कोई काम नहीं है। दूसरों के कामों पर अपना कब्ज़ा कर अख़बार में फोटो खिचवाने का काम कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications