यूपी: ललितपुर रेलवे स्टेशन पर RPF जवान बना 'देवदूत', 5 सेकंड में बचाई बुजुर्ग महिला की जान, Video

ललितपुर, 18 जून: रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर से आरपीएफ जवान देवदूत बनकर सामने आया, जिसने एक बुजुर्ग महिला को उस वक्त मौत के मुंह से निकाला, जब तेज रफ्तार ट्रेन उसकी तरफ बढ़ रही थी। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर कोई भी दांतों चल अपनी अंगुली दबा लेगा। वीडियो उत्तर प्रदेश के ललितपुर रेलवे स्टेशन का है, जहां RPF कर्मी की फुर्ती ने एक महिला को उसकी सांसें लौट दी।

Lalitpur Railway Station

5 सेकंड में बचाई जिंदगी

अक्सर लोग ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जो उनकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। रोजाना कोई ना कोई रेलवे स्टेशन पर घटना घटने को तैयारी रहती है, लेकिन वहां मौजूद आरपीएफ कर्मियों की मुस्तैदी बड़ा हादसे होने से बचा ले ती है। अब ऐसा ही एक वीडियो ललितपुर रेलवे स्टेशन से सामने आया है, जहां एक महिला यात्री को एक आरपीएफ कर्मी ने 5 सेकंड में जिंदगी लौटा दी। घटना का पूरा वीडियो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

आरपीएफ इंडिया ने वीडियो किया पोस्ट

आरपीएफ इंडिया की ट्विटर हैंडल से इस घटना को वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा, "साहसी कदम, ललितपुर रेलवे स्टेशन पर हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार दुबे ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक बुजुर्ग महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया।"

वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्लेटफॉर्म पर एक RPF जवान ट्रेन को आता देख किसी को हाथ से इशारा करके रुकने के लिए बोल रहा है। फिर उसके बाद इशारों में पीछे जाने के लिए बोल रहा है, लेकिन जब महिला आगे बढ़ गई तो RPF जवान फौरन बुर्जुग महिला का हाथ पकड़कर ऊपर की तरफ खींच लेता है। उसके बाद तुरंत ट्रेन वहां से तेज रफ्तार से गुजर जाती है।

घटना शनिवार सुबह 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक महिला यात्री गलत प्लेटफार्म पर चली गई थी। जहां से अपनी ट्रेन लेने के लिए जल्दबाजी में ट्रैक पार करके दूसरे प्लेटफार्म पर आने की कोशिश कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+