पिस्टल दिखा के बदमाशों ने की महिला से लूट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की पुलिस कितनी सजग है इस बात का पता इस सीसीटीवी फुटेज को देखकर चल जायेगा। यहां दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक महिला के साथ लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। हालांकि महिला ने घटना के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

Robbery from a women in Varanasi

वायरल सीसीटीवी फुटेज वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र के गुरुबाग इलाके की है। घटना 12 जून की बताई जा रही है। महिला अपने परिजनों के साथ रेडीमेड कपड़े खरीदने आई थी। तभी घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से तमंचे के बल पर लूटपाट की। महिला पर हमला होते हुए देखकर कुछ लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने लोगों को डरा-धमकाकर महिला से सोने के आभूषण लूट लिए और फरार हो गए।

बदमाशों की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। लेकिन सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने पीड़ित महिला से बात की और अपने स्तर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- योगी कैबिनेट के 'बागी मंत्री' ने की शिवपाल से मुलाकात, लग रही हैं ये अटकलें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+