बदमाशों ने पहले युवक से छीना पर्स और मोबाइल, वापस ATM पिन पूछने पहुंचे तो धरे गए

नई दिल्ली: कोरोना से बचने के लिए आधी दुनिया घरों में कैद है, तो वहीं अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नोएडा में लगातार छिनौती की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जहां शाम होते ही बाइक सवार लुटेरे सक्रिय हो जाते हैं और ऑफिस से वापस लौट रहे लोगों को निशाना बनाते हैं। बुधवार को भी नोएडा में एक ऐसी घटना घटी, लेकिन वहां लुटेरों का दांव उल्टा पड़ गया।

हथियारों के दम पर लूट

हथियारों के दम पर लूट

जानकारी के मुताबिक सेंट्रल नोएडा के फेज-3 में गढ़ी चौखंडी गांव के पास एक शख्स खाना खाने निकला था। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग आए और हथियार के दम पर उसे रोक लिया। उन्होंने फोन और पर्स लूटी और तेजी से बाइक से निकल गए। पीड़ित शख्स के मुताबिक पर्स में कुछ नगदी, आधार कार्ड, लाइसेंस और एटीएम थे। कुछ दूर जाने के बाद लुटेरों को एटीएम पिन की याद आई और वो वापस आए गए।

फायरिंग में दोनों लुटेरे घायल

फायरिंग में दोनों लुटेरे घायल

पीड़ित ने इस बीच पुलिस को खबर दे दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम ने आसपास के सभी थानों और पेट्रोलिंग कार को अलर्ट कर दिया। वायरलेस पर बताई गई पहचान के आधार पर पुलिस ने एक बाइक को रोका, लेकिन वो भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने भी उनका पीछा शुरू किया, जिस पर लुटेरे फायरिंग करने लगे। फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों लुटेरे घायल हो गए। बाद में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दो देसी पिस्टल बरामद

दो देसी पिस्टल बरामद

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव सिंह और सदानंद के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 25 साल के आसपास है। उनके पास से लूटा गया फोन, पर्स, 3200 रुपये आदि बरामद हुए हैं। इसके अलावा उनके पास से दो देसी पिस्टल और बाइक भी जब्त की गई है। फेज-3 थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक पिन पूछने के चक्कर में दोनों आरोपी धरे गए।

(तस्वीरें- प्रतीकात्मक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+