'गठबंधन के लिए फोन पर रो पड़े थे मुलायम सिंह यादव'

रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का दावा समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए मुलायम सिंह यादव ने फोन पर रोते हुए की थी अपील।

मथुरा। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के बाद जिस तरह से राष्ट्रीय लोकदल को इस गठबंधन से दूर रखा गया उसके बाद पार्टी खुलकर अपनी बात सामने रख रही है। राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि हम पहले गठबंधन में शामिल होना चाहते थे क्योंकि इसके लिए मुलायम सिंह यादव ने रोते हुए हमसे गुहार लगाई थी कि हम सपा के साथ गठबंधन करें। जिस वक्त समाजवादी पार्टी के भीतर विवाद अपने चरम पर था उस वक्त मुलायम अपनी पार्टी के भीतर विवाद को खत्म करने में विफल रहे और अखिलेश यादव ने पार्टी पर कब्जा कर लिया।

mulayam singh

मथुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि सपा और कांग्रेस के गठबंधन ने हम पर लाठी मारने का काम किया है लेकिन राष्ट्रीय लोकदल कमजोर नहीं हुआ है, हम और मजबूत हुए हैं और इस लाठी को हम तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि अगर आपका दोस्त आपको रोक कर मदद मांगे तो आप इनकार कर देंगे क्या, चौधरी साहब ने भी ऐसा गलत काम नहीं किया, जब मुलायम सिंह यादव ने उन्हें फोन किया और रोते हुए गठबंधन की गुहार लगाई तो उन्होंने दो मिनट के भीतर गठबंधन करने का फैसला ले लिया था।

इसे भी पढ़ें- मथुरा: रालोद का बड़ा ऐलान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घर आएंगे तो भी नहीं करेंगे गठबंधन

जयंत चौधरी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिर्फ 600 मीटर मेट्रो चलाकर उसका प्रचार करना विकास नहीं कहलाता है, जिस तरह से अखिलेश यादव अपने ही परिवार के लोगों से लड़ रहे हैं उससे साफ है कि घर के लोगों से लड़ना उनकी आदत में शुमार है। आपको बता दें कि सपा के रजत जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत चौधरी ने भी शिरकत की थी और इस कार्यक्रम से पहले शिवपाल यादव ने उनसे मुलाकात की थी और गठबंधन का ऐलान किया था। लेकिन सपा के भीतर विवाद के बाद इस गठबंधन को रद्द कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+