UP News: बिहार के बाद अब 'INDIA' को यूपी में झटका! BJP के साथ जयंत की बातचीत, RLD को 4 सीटों का ऑफर

Uttar Pradesh News: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक सरगर्मी भी तेज होते जा रही है। कई समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक और टर्न देखने को मिल रहा है। बिहार के बाद अब 'INDIA' गठबंधन को यूपी में बड़ा झटका लग सकता है। बीजेपी के साथ जयंत चौधरी की बातचीत लगातार चल रही है। RLD को बीजेपी की तरफ से 4 सीटों का ऑफर मिला है। इसके साथ ही रालोद और समाजवादी पार्टी का गठबंधन टूट सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, जयंत चौधरी बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल शामिल हो सकते हैं। बीजेपी ने यूपी में आरएलडी को चार लोकसभा सीटों का ऑफर दिया है। इन चार सीटों में कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा शामिल हैं। वहीं समाजवादी पार्टी चाहती थी कि उसके उम्मीदवार मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर लोकसभा सीटों पर आरएलडी के सिंबल पर चुनाव लड़ें। इसे लेकर सपा और रालोद में प्रतिद्वंदिता चल रही थी।

jayant chaudhry

पूर्व में रालोद और सपा की सात सीटों पर बात पक्की हो चुकी थी। इन 7 सीटों में बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना, मथुरा और हाथरस तो तय था लेकिन दो पर संस्पेस बना हुआ है। सपा यह नहीं तय कर पा रही है कि मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, नगीना और फतेहपुर सीकरी में से कौन सी 2 सीट आरएलडी को दी जाए। मुजफ्फरनगर की सीट को लेकर भी सपा और आरएलडी में तनातनी चल रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+