UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए RLD ने घोषित किए प्रत्याशी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में चार मई और 11 मई को होगा जबकि 13 मई को मतों की गिनती की होगी।

Rld Candidates Up Nagar Nikay Chunav 2023

RLD Candidates UP Nikay Chunav : यूपी नगर निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद से सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं किस प्रत्याशी को कहां से टिकट मिला है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की पहली सूची जारी है।

किसे कहां से मिला टिकट (RLD Candidates UP Nikay Chunav)
रालोद (RLD) ने मथुरा के राया से वीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मथुरा के बलदेव से रामकिशन वर्मा को, मथुरा के राधाकुंड से ब्रज किशोर को, बागपत से रियाजुद्दीन को, बागपत के खेकड़ा से रजनी धामा को, मेरठ के मवाना से अय्यूब कालिया को, गाजियाबाद के मोदीनगर से विनोद गौतम को, गाजियाबाद के लोनी से रंजीता धामा को, गाजियाबाद के पतला से रीता चौधरी को, सहारनपुर के गंगोह से शमा परवीन को प्रत्याशी घोषित किया है।

इसके अलावा अम्बेहटा पीर (सहारनपुर) से रेशमा, ननौता (सहारनपुर) से नावेद अख्तर, जलालाबाद (शामली) से अब्दुल गफ्फार, गढ़ी पुख्ता (शामली) से प्रमोद, कांधला (शामली) से मिर्जा फैसल बेग, खतौली (मुजफ्फरनगर) से शाहनवाज लालू, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) से बसारत खां, हल्दौर (बिजनौर) से अमर सिंह पम्मी, सहसपुर (बिजनौर) से शबाना जहीन को प्रत्याषी घोषित किया है।

शीघ्र ही प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होगी
राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दूबे ने बताया कि शीघ्र ही RLD के प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+