Rinku Singh की मंगेतर Priya Saroj के पास आकर बैठा ये शख्स कौन? सपा सांसद के असहज होने का VIDEO VIRAL
Rinku Singh Fiancee Priya Saroj: टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सबसे युवा सांसदों में से एक प्रिया सरोज का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद इस वीडियो में काफी असहज और परेशान नजर आ रही हैं।
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मंच पर उनके बेहद करीब आकर बैठ जाता है, जिसकी हरकतों से सांसद को काफी मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा।

Rinku Singh Priya Saroj: कहां का है ये पूरा मामला?
यह घटना जौनपुर की केराकत विधानसभा में आयोजित एक राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के दौरान की है। 19 जनवरी को प्रिया सरोज वहां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। जब वह मंच पर आसीन थीं, तभी एक शख्स (जिसे उनका समर्थक बताया जा रहा है) उनके पास आकर बैठ गया। उसने पहले सांसद के पैर छुए और फिर उनके कान में कुछ कहने के बहाने काफी करीब आ गया, जिससे सांसद काफी असहज हो गईं।
Priya Saroj: सांसद के टोकने पर भी नहीं हटा शख्स
वीडियो में दिख रहा है कि प्रिया सरोज ने उस व्यक्ति को खुद से दूर रहने और फासला बनाकर बैठने को कहा, लेकिन उस शख्स पर उनकी बात का कोई खास असर नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ती देख सांसद के ठीक पीछे बैठे एक अन्य व्यक्ति ने हस्तक्षेप किया और उस समर्थक को वहां से हटने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें- रिंकू सिंह का बचाव करते हुए बहन ने खड़ा किया नया विवाद, माफ़ी मांगकर किसे दिया अंधभक्त का सर्टिफिकेट
Priya Saroj News: प्रिया सरोज ने इस मामले पर क्या कहा?
इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल है। हालांकि, इस मामले में अभी तक प्रिया सरोज की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
प्रिया सरोज अपनी कम उम्र और राजनीतिक विरासत के लिए जानी जाती हैं। वह तीन बार के पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज (Tufani Saroj) की बेटी हैं। राजनीति के अलावा, वह हाल ही में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ अपनी सगाई की खबरों को लेकर भी चर्चा में रही हैं। महज 25 साल की उम्र में संसद पहुंचने वाली प्रिया सरोज की जल्द ही रिंकू सिंह से शादी होने की चर्चाएं हैं।
Rinku Singh Priya Saroj Marriage Date: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी कब होगी?
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख में कुछ बदलाव हुए हैं। दोनों की शादी पहले 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के 'ताज होटल' में तय की गई थी। हालांकि, रिंकू सिंह के क्रिकेट शेड्यूल (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सीरीज) की व्यस्तता के कारण इसे टाल दिया गया। हालिया रिपोर्ट्स और पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अब यह शादी फरवरी 2026 के अंत में या अप्रैल 2026 में (टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद) हो सकती है। अभी तक किसी सटीक तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications