रिंकू सिंह का बचाव करते हुए बहन ने खड़ा किया नया विवाद, माफ़ी मांगकर किसे दिया अंधभक्त का सर्टिफिकेट
Rinku Singh: टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह और उनकी बहन नेहा सिंह इस वक्त एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं। मामला सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक एआई (AI) जनरेटेड वीडियो से शुरू हुआ, जो अब थाने तक पहुंच चुका है। रिंकू का बचाव करते हुए उनकी बहन नेहा ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
क्या है पूरा मामला? 18 जनवरी को रिंकू सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें देवताओं को 'थार' गाड़ी में बैठे दिखाया गया था। इस वीडियो पर करणी सेना ने कड़ा एतराज जताया और इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में तहरीर दे दी।

रिंकू की बहन नेहा की प्रतिक्रिया
20 जनवरी को रिंकू की बहन नेहा सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर माफी मांगी, लेकिन उनके शब्दों ने विवाद को कम करने के बजाय और बढ़ा दिया। नेहा ने लिखा, "रिंकू भैया और मेरे से कोई गलती हो गई हो तो मैं माफी मांगती हूं।" लेकिन इसके आगे उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए लिखा कि जब पीएम ने हनुमान जी को पतंग बनाकर उड़ाया था, तब ये लोग चुप थे क्योंकि ये 'अंधभक्त' हैं।
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। फिलहाल विवाद बढ़ता देख वह एआई वीडियो डिलीट कर दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाई के बचाव करते हुए नेहा सिंह ने पीएम को घसीटकर नए विवाद को जन्म दे दिया। हालांकि रिंकू सिंह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
रिंकू सिंह टीम इंडिया के लिए आज खेल सकते हैं
भारतीय टीम को अपना पहला टी20 मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। नागपुर में आज पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। रिंकू सिंह को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती हुई दिख रही है। टॉस के समय स्थिति और ज्यादा साफ़ हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications