सिकंदरा विधानसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल जीतकर बने विधायक
कानपुर। यूपी में कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के अजीत पाल ने जीत दर्ज की है। उपचुनाव में सपा की सीमा सचान को अजीत पाल ने पराजित किया। कांग्रेस के प्रभाकर पाण्डेय तीसरे स्थान पर रहे।

सिकंदरा विधानसभा उपचुनाव में फाइनल राउंड की मतगणना समाप्त हो गई। फाइनल राउंड में बीजेपी के अजीत पाल को 73284 वोट मिले जबकि सपा की सीमा सचान 61423 वोट मिले।

अजीत पाल ने सीमा सचान को 11861 वोटों से पराजित किया। कांग्रेस के प्रभाकर पांडेय 19084 को मत मिले और वो तीसरे स्थान पर रहे।













Click it and Unblock the Notifications