पीएम की काशी की सुरक्षा अब रिलायंस जियो के जिम्मे, ये हैं मास्टरप्लान
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की सुरक्षा के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियो आगे आई है। मुकेश अंबानी ने 1500 रूपये में जियो स्मार्ट 4G फोन लांच करने के साथ काशी की सुरक्षा को लेकर भी पहल किया है
वाराणसी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की सुरक्षा के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियो आगे आई है। मुकेश अंबानी ने 1500 रूपये में जियो स्मार्ट 4G फोन लांच करने के साथ काशी की सुरक्षा को लेकर भी पहल किया है। इस पुरे मामले पर जानकारी देते हुए वाराणसी के एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया रिलायंस जियो की ओर से यहां हर चौराहों और गलियों में डिजिटल सीसीटीवी लगाने का प्रपोजल आया है जिसको मंजूरी मिल चुकी है। पहले चरण में ये काम पहले 11 चौराहो पर लगाने की अनुमति हैं जिसके बाद इस CCTV की नजर फैल जाएगी।

15 मीटर ऊंचाई पर लगेंगे कैमरे
एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया रिलायंस जियो के कार्यकारी अधिकारी मनीष सिंह बनारस में स्थित टावरों के आसपास पीटीजेड कैमरा 360 डिग्री मूविंग का प्रस्ताव दिया था। क्राइम कंट्रोल में इसकी अहम भूमिका होगी। ट्रैफिक कंट्रोल में भी काफी मदद मिलेगा। कैमरा 15 मीटर की ऊंचाई पर लगेगा जो 150 मीटर तक की साफ तस्वीर कंट्रोल रूम को देगा। यह कैमरे सिटी में फैलाये गए ऑप्टिकल फाइवर से कनेक्ट होगा। चेतगंज कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग होगी।

एसपी ट्रैफिक ने दी ये जानकारी
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया जियो के ओर से डिटेलिंग चौराहो की ली गयी थी। जिसमें बताया गया था कि 65 चौराहे काशी में है। अभी तक चौबीस चौराहो पर 53 कैमरे लगे हुए है। 1 कैमरे से टेस्टिंग थी, उसके बाद दस कैमरों का प्रस्ताव आया है। जियो द्वारा जो कैमरे लगाए जायेंगे वो हाई रेजुलेशन और नाइट में विजन साथ ही वेदर प्रूफ होंगे। इनका रेंज भी आम कैमरों से कई गुना ज्यादा होगा। 4G नेटवर्क से कनेक्ट कर तकनीक की मदद से पासवर्ड के जरिये अधिकारी अपने मोबाइल पर भी आन लोकेशन देख सकेंगे।

पहले चरण के 11 चौराहे
लहुराबीर ,पहाड़िया गेट ,सर्किट हाउस के सामने कूड़ा घर के पास ,भरलाई शिवपुर ,वरुणा ब्रिज चौका घाट ,पीएमओ ऑफिस रविंद्रपुरी कालोनी के पास ,गुरुधाम पेट्रोलपंप ,पुलिस लाइन मेन गेट के पास ,आशापुर चौराहा ,कचहरी जालंस गांधी प्रतिमा के पास ,चितरंजन पार्क दशाश्मेध घाट के पास पहले चरण में कैमरे लगाए जाएंगे।
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक












Click it and Unblock the Notifications