यूपी: देखते हैं सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब, इस विभाग में निकली वैकेंसी, इस प्रकार करें आवेदन
इलाहाबाद। क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं? तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है। उत्तर प्रदेश सरकार के भू संपदा विनियामक प्राधिकरण में 23 पदों पर वैकेंसी आई है। इसके लिए आज से आप आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन होगा और आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि यह डिपार्टमेंट बिल्डिंग बनाने वाले बिल्डर व फ्लैट आवंटित होने वाले लोगों के बीच होने वाले विवाद को निपटाने के लिए विशेष तौर पर बनाया गया है। इसका गठन होने के बाद इसमें काफी पद खाली हैं, जिसे भरने के लिए अब भर्ती शुरू की गई है। यह भर्तियां मौजूदा समय में संविदा व प्रतिनियुक्ति पर होंगी।

आज से कर सकेंगे आवेदन
आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.up-rera.in पर जाएं। यहां आपको कैरियर के कॉलम में भर्तियों वाले पदों का लिंक दिखाई पड़ेगा। जिस पद के लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं उसको चयन करें और ऑनलाइन आवेदन कर दें। किसी भी समस्या पर आप वेबसाइट पर दिए कोन्टैक्ट नंबर से हेल्प भी ले सकते हैं। हालांकि यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन शुक्रवार की शाम तक शुरू होंगे। मौजूदा समय में सिर्फ एक ही पद पर आवेदन के लिए लिंक जारी किया गया है। शाम तक अन्य पदों का लिंक भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर है उससे पहले आप अपना आवेदन कर दें।

किन पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण में 14 वर्गों के कुल 23 पदों पर भर्ती होनी है, ये हैं वो निम्न पद-
1- तकनीकी सलाहकार एक पद।
2 - विधि सलाहकार एक पद।
3 - उप सचिव एक पद।
4 - नगर नियोजक एक पद।
5 - प्रशासनिक अधिकारी एक पद।
6 - अधिशासी अभियंता एक पद।
7 - सहायक अभियंता एक पद।
8 - अवर अभियंता एक पद।
9 - सहायक निदेशक सिस्टम एक पद।
10 - विधि सहायक एक पद।
11 - आशुलिपिक ग्रेड 1-3 पद।
12 - आशुलिपिक ग्रेड 2-3 पद।
13 - लेखाकार 2 पद।
14 - कंप्यूटर ऑपरेटर - 5 पद शामिल है।
वेबसाइट - http://www.up-rera.in
ये भी पढ़ें- यूपी: मौत के 22 दिनों बाद खोला गया एसपी सुरेंद्र का निजी कमरा, जानें क्या कुछ हुआ बरामद












Click it and Unblock the Notifications