बीजेपी को मुसलमानों ने भी समर्थन दिया: रविशंकर प्रसाद
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आम कार्यकर्ता से लकर पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी ने जी-तोड़ मेहनत की और इसी का नतीजा चुनाव में सामने आया है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की जीत को एतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि ये क्रान्तिकारी चुनाव साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि हर जाति और हर वर्ग के लोगों ने हमें वोट दिया, यहां तक कि मुस्लिम युवाओं ने भी हमारी तरफ देखा है।

प्रसाद ने कहा है कि लोग सपा और बसपा के चक्र से उकता गए थे और उन्हें मोदी के साथ ही विकास का रास्ता दिखा, जिससे लोग पूर्ण समर्थन के साथ मोदी जी के साथ आ गए हैं। रविशंकर ने कहा कि भाजपा ने गरीबों के लिए काम किया है, जिसमें उज्जवला योजना हैं। इससे गरीब जनता ने मोदी जी को चुना है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आम कार्यकर्ता से लकर पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी ने जी-तोड़ मेहनत की और इसी का नतीजा चुनाव में सामने आया है। सभी इस जीत के लिए बधाई के हकदार है। प्रसाद ने कहा कि यूपी में बदलाव तो मुझे तभी दिख गया था जब मैं जब चुनाव प्रचार कर रहा था। उन्होंने कहा कि भारत एक नए देश की तरफ बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications