Ration Card UP: 15 फरवरी के बाद बंद हो जाएगा मुफ्त राशन? जानिए सरकार का बड़ा फैसला!
Ration Card UP: राशन कार्ड से जुड़े लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है। फ्री अनाज योजना का लाभ उठाने के लिए सभी राशन कार्डधारकों को 15 फरवरी तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा और मुफ्त अनाज मिलना बंद हो जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अब बहुत कम समय बचा है। यदि तय समय सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तो नए सिरे से राशन कार्ड बनाए जाएंगे। केवल गोरखपुर जिले में अभी 6.62 लाख यूनिट का ई-केवाईसी नहीं हुआ है, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हो सकते हैं।

यदि किसी राशन कार्डधारक के परिवार में एक भी सदस्य ई-केवाईसी नहीं कराता, तो उसका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा। इस स्थिति में कार्डधारकों को यूनिट के अनुसार राशन कम मिलेगा। कोटेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर लोगों को ई-केवाईसी के प्रति जागरूक करें और प्रक्रिया पूरी कराएं।
बाहर हैं तो ऐसे कराएं ई-केवाईसी
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यदि कोई लाभार्थी दूसरे प्रदेश में रहता है, तो वह राशन कार्ड नंबर के जरिए वहीं ई-केवाईसी करा सकता है। कोटे की दुकान पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। पहले ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी, लेकिन इसे बढ़ाकर अब 15 फरवरी कर दिया गया है।
ई-केवाईसी का मुख्य उद्देश्य फर्जी यूनिट्स और राशन कार्डधारकों को चिन्हित करना है। विभाग के अनुसार, ई-केवाईसी से फर्जी लाभार्थियों का पता लगाया जा सकेगा और उन्हें सूची से हटा दिया जाएगा। इसलिए सभी राशन कार्डधारकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।
इसी तरह यूपी के इटावा जिले में 4 लाख लोग ई-केवाईसी न कराने के कारण राशन योजना से वंचित हो सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी राशन डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराएं।
अब तक जिले के 3.92 लाख उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं करा सके हैं। यदि वे तय समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं करते, तो मुफ्त राशन योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। विभाग ने इसके लिए जागरूकता अभियान भी शुरू किया है।
समय पर पूरी करें प्रक्रिया
सरकार की मुफ्त राशन योजना का लाभ उठाने के लिए अब ई-केवाईसी अनिवार्य है। सभी लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर प्रक्रिया पूरी करें ताकि योजना का लाभ अविरल मिलता रहे। ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने पर राशन वितरण में बाधा आएगी।
15 फरवरी के बाद ई-केवाईसी न कराने वालों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। राशन कार्डधारक अब कोटे की दुकानों पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं या संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications