7 साल की मासूम से रेप, पीड़िता को गोद में उठाकर ले गई महिला सिपाही
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक 7 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। खेत से घर लौट रही मासूम को अकेला पाकर एक 30 वर्षीय युवक ने उसे जबरन पकड़ लिया और खेतों के किनारे ले जाकर उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शख्स मौके पर खून से लथपथ मासूम को छोड़कर फरार हो गया। पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 23 अप्रैल की है। पचपेड़वा थाने की रहने वाली 7 वर्षिय मासूम खेत से काम करके लौट रही थी। नाबालिग को अकेला पाकर एक 30 वर्षीय शख्स ने दबोच लिया और खेतों के किनारे ले जाकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान मासूम की चीख पुकार सुनकर उसकी मां मौके पर आ गई और बेटी को बचाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने चाकू की नोक पर मां और बेटी को किसी के सामने मुंह न खोलने के लिए धमकाया और मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ पड़ी मासूम को उसकी मां ने किसी तरह थाने पहुंचाया। जहां पुलिस की मदद से उसे जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

महिला कॉन्स्टेबल ने दिखाई मानवता
रेप पीड़ित मासूम को जब जिला महिला चिकित्सालय भर्ती कराने के लिए लाया गया तो वह चलने की हालत में नहीं थी। ऐसे में कोतवाली नगर में तैनात महिला कांस्टेबल वंदना सिंह ने उसे जीप से अपनी गोद में उठाकर जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। महिला कांस्टेबल के इस व्यवहार व कार्य की प्रशंसा हो रही है। जिले के कप्तान ने भी वंदना सिंह की प्रशंसा करते हैं उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की बात कही है।











Click it and Unblock the Notifications