रामपुर: आजम ने कहा, मुलायम करेंगे सपा के लिए प्रचार, वे हमारे सुपर स्टार

आजम खां ने कहा हमारे नेता जी चुनाव में स्टार होंगे। स्टार नहीं बल्कि सुपर स्टार होंगे। सुपर स्टार थे। सुपर स्टार है और सुपर स्टार ही रहेंगे। आजम ने कहा आज भी राष्ट्रीय नेताओं में उनको गिना जाता है।

रामपुर। केबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने मुलायम को सुपर स्टार बताते हुए कहा कि वही इस चमन के असली बागवान हैं। देर रात अपने आवास पर बातचीत में आज़म खां ने मुलायम की तारीफों के जमकर कसीदे कड़े। आजम ने कहा नेता जी चुनाव में जमकर पार्टी के लिए जबरदस्त प्रचार करेंगे, आप चाहेगे तो हम सब से पहले उन्हें रामपुर लेकर आएंगे। वे चुनाव में निकलेंगे रैलियां करेंगे। कांफ्रेंस करने के साथ-साथ मीटिंग भी करेंगे। ये भी पढ़ें: टिकट बटने के बाद सपा में भी शुरू हुआ विवाद, आंतरिक कलह की चपेट में आए तीन विधायक

रामपुर: आजम ने कहा, मुलायम करेंगे सपा के लिए प्रचार, वे हैं हमारे सुपर स्टार

गौरतलब है कि आज़म खां ने कहा कि हमारे नेता जी चुनाव में स्टार होंगे। स्टार नहीं बल्कि सुपर स्टार होंगे। सुपर स्टार थे। सुपर स्टार है और सुपर स्टार ही रहेंगे। आजम ने आगे कहा कि आज भी राष्ट्रीय नेताओं में नेता जी का नाम गिना जाता है। नेता जी का नाम पहले नंबर पर आता है। पूरे एशिया में इतना बड़ा जननायक कोई दूसरा है ही नहीं। पूरे एशिया में इतनी बड़ी मास फॉलोइंग किसी लीडर की नहीं है, जितनी मुलायम सिंह यादव की है।

बता दें कि पिछले दिनों चले विवाद पर आज़म ने कहा कि यह सब चीज़े सियासी थी। लेकिन असलियत तो यह है कि सभी बैकिंग उन्हीं (नेता जी) की ही है। सारा चमन उन्हीं का है। वो ही तो असल बागवान है। ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस-सपा गठबंधन के लिए प्रियंका ने संभाली कमान, भेजा दूत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+