रामपुर में दो लड़कियों ने आपस में रचा ली शादी, परिवार नहीं माना तो किया ये काम

रामपुर, 18 अगस्‍त। इन दिनों उत्‍तर प्रदेश के रामपुर शहर में एक शादी जमकर सुर्खियों में है। यहां दो लड़कियों ने आपस में शादी करके सबको चौका दिया है। इतना ही नहीं इन दो लड़कियों ने अपनी मर्जी से एक-दूसरे से शादी करने के बाद कोर्ट में अपने बालिग होने का हवाला देकर साथ रहने की भी परमीशन हासिल कर ली है।

लिव इन रिलेशनशिपम में रह रही थीं परिवार था अंजान

लिव इन रिलेशनशिपम में रह रही थीं परिवार था अंजान

रिपोर्ट में दावा किया गया कि रामपुर की ये दोनों लड़कियां लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिपम में रह रही थीं। लेकिन उनके परिवार वाले इस सबसे अंजान थे। इन दोनों पहले शादी रचा ली थी लेकिन परिवार वाले इस बात से बेखबर थे। दोनों लड़कियों के परिवार वालों ने बेटियों की गुमसशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई तब दोनों ने अपने परिवार वालों के सामने आकर सच्‍चाई कबूली।

गुमशुदा होने पर रिपोर्ट दर्ज करवाने पर सामने आई सच्‍चाई

गुमशुदा होने पर रिपोर्ट दर्ज करवाने पर सामने आई सच्‍चाई

परिवार वालों के सामने आकर दोनों ने दोनों ने बताया कि उन्‍होंने शादी कर ली और अब हम साथ जिएंगे और साथ मरेंगे। इकसे बाद युवतियों को मजिस्ट्रेट के सामने ले जाया गया। जहां उन्हें साथ रहने की अनुमति भी दे दी गई क्‍योंकि समलैंगिक संबंध को कोर्ट कानूनी रूप में भारत में भी मान्‍यता दे चुका है।

पुलिस तहरीर मिलने के बाद लड़की की खोज शुरू की

पुलिस तहरीर मिलने के बाद लड़की की खोज शुरू की

बता दें रामपुर के मसवासी निवासी युवती शाहबाद आई थी। बेटी के गायब होने पर परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली स्वार में दी। पुलिस तहरीर मिलने के बाद लड़की की खोज शुरू की और बाद में युवती शाहबाद में है। स्वार पुलिस तुरंत शाहबाद पहुंच कर दोनों युवतियों को अपने साथ कोतवाली ले कर आई और उनके परिजनों को सूचित किया।

कोर्ट पहुंचा मामला तो मजिस्‍ट्रेट ने साथ रहने की दे दी परमीशन

कोर्ट पहुंचा मामला तो मजिस्‍ट्रेट ने साथ रहने की दे दी परमीशन

दोनों युवतियों से पुलिस ने पूछताछ की जिसमें उन्‍होंने समलैंगिक विवाह कर साथ में रहने की बात कहते हुए उन्होंने अपने आप को बालिग बताया। जिसके बाद दोनों को एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी।

दोनों के परिवार वाले शादी से है नाराज

दोनों के परिवार वाले शादी से है नाराज

स्वार के सीओ धरम सिंह मार्शल ने कहा, पुलिस टीम ने लड़की को बरामद किया। उसने खुलासा किया कि उसने अपनी पसंद से घर छोड़ दिया क्योंकि वह अपनी दोस्त के साथ रहना चाहती थी न कि अपने परिवार के साथ। दोनों के परिजनों के कहने पर उनकी काउंसलिंग भी हुई लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़ी रहीं। जिसके बाद अपने परिवार के लाख विरोध के बाद भी दोनों युवतियां अब साथ में रह रही हैं। दोनों लड़कियों के परिवार वाले गुस्‍से में हैं वहीं दोनों युवतियों का समलैंगिक विवाह पर जमकर चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+