VIDEO: हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी में की मारपीट, फायरिंग, तोड़फोड़!

मुरादाबाद। यूपी में मुरादाबाद दिल्ली रोड स्थित IFTM यूनिवर्सिटी में जमकर तांडव हुआ। तोड़फोड़, फायरिंग और मारपीट के साथ जमकर गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए लेकिन 40 की संख्या में आए आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए और अपनी गाड़ियां पीछे छोड़ गए।

हिंदू संगठन के पोस्टर लगी गाड़ियों से कैंपस में घुसे

हिंदू संगठन के पोस्टर लगी गाड़ियों से कैंपस में घुसे

यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ लिखी कई गाड़ियां कैंपस में जबरदस्ती दाखिल हुईं। रोकने पर गार्डों और कई अन्य से मारपीट की गई और परिसर में तोड़फोड़ के साथ-साथ फायरिंग भी की गयी। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और विश्व हिन्दू महासंघ के पोस्टर लगी गाड़ियों से हथियार भी बरामद हुए है।

कैंपस में जमकर किया तांडव

कैंपस में जमकर किया तांडव

पुलिस हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने 45 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है हलांकि इस बात का पता नहीं चला पाया है की आरोपी कौन थे, किसलिए आये थे। इतनी जानकारी जरूर दी गयी है कि ये लोग प्रो वाइस चांसलर मोहित दुबे के कमरे में बैठे हुए थे और इन्हीं के साथ आये।

पुलिस कर रही कार्रवाई

पुलिस कर रही कार्रवाई

इन लोगों ने परिसर में तोड़फोड़ और फायरिंग कर दी जिससे परिसर में दहशत फैल गयी थी। यूनिवर्सिटी के अंदर मारपीट की घटनाएं हुईं और जमकर हंगामा हुआ। मौके पर से पुलिस को खाली कारतूस मिले। यूनिवर्सिटी की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया

पुलिस अधिकारी ने बताया

पुलिस अधिकारी ने इस मामले पर बताया कि मैनेजमेंट के दो पक्षों के बीच विवाद का मामला लग रहा है। बाहरी लोग कैंपस में घुसे थे। मोहित दुबे के खिलाफ यूनिवर्सिटी ने तहरीर दी है। कैंपस में दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+