प्राण प्रतिष्ठा के बाद दीयों से जगमगा उठी रामनगरी अयोध्या, सरयू में जगमगा रहे फव्वारे, आप भी देखिए दिव्य दृश्य

Ayodhya lighting Ram Pran Pratistha: अयोध्या में 22 जनवरी (सोमवार) को श्री रामलला की भव्य 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद शहर को 'राम ज्योतियों' से सजाया गया है। इससे दिव्य दृश्य की अनुभूति हो रही है। भगवान की दिव्य उपस्थिति ने वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा बड़े उत्साह और धूमधाम से संपन्न हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान की भूमिका में रहे। मंदिर 'जय श्री राम' के जयघोष से गूंज उठा। इस बीच कई लोगों ने अयोध्या के प्रसिद्ध सरयू घाट पर मेगा 'दीया' प्रकाश कार्यक्रम में भाग लिया।

दीयों से जगमगा उठी रामनगरी अयोध्या

भव्य राम मंदिर को रंगीन रोशनी से सजाया गया

सरयू घाट पर पानी के फव्वारे जगमगाते दिख रहे हैं। लोग राम लला की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। भव्य राम मंदिर को रंगीन रोशनी से भी सजाया गया है। रामलला की एक झलक पाने के लिए मंदिर में भीड़ उमड़ पड़े हैं। आम लोगों के लिए कल से मंदिर खोल दिया जाएगा।

सरयू में जगमगा रहे फव्वारे

दीये जलाकर लोग कर रहे भगवान राम का स्वागत

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने लोगों से भगवान के ऐतिहासिक 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह को यादगार बनाने के लिए घर पर दीये जलाने की अपील की थी। जैसे 14 वर्ष के वनवास से लौटने पर अयोध्यावासी ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया था। उसी प्रकार आज भगवान राम के विराजमान होने पर सभी लोग दीये जलाकर उत्सव मना रहे हैं।

रोशनी से सजा भव्य राम मंदिर

यह भी पढ़ें- Ram Mandir News Ayodhya: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश के काेने-कोने से आए रामभक्तों ने कही यह बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+