Ram Mandir News Ayodhya: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश के काेने-कोने से आए रामभक्तों ने कही यह बात

Ayodhya News Uttar Pradesh: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। वन इंडिया हिंदी की टीम ने यहां कुछ लोगों से बातचीत की और इस कार्यक्रम पर उनका क्या कहना है यह जाना।

पटना से अयोध्या आए लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद झूम उठे। उन्होंने कहा कि हम लोग बहुत खुश हैं। ऐसा लग रहा है मानो त्रेतायुग फिर से आ गया हो। पांच सौ सालों का लंबा संघर्ष खत्म हुआ। पूरा देश राम मय हो चुका है।

राजस्थान से आए रामभक्तों ने कहा कि अब रामलला के दर्शन करेंगे। अयोध्या नगरी सुदंर सजाई गयी है। यह बेहद सुखद पल है। इन्होंने बताया कि राजनीति करने वाले राजनीति करते हैं। इस कार्यक्रम में जो शामिल हुआ उसका सौभाग्य है। जो नहीं शामिल हुआ उसका दुर्भाग्य है।

ayodhya

बिहार से आए साधू ने कहा कि मुझे यहां आए चार दिन हुआ। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने के बाद मैं बहुत प्रसन्न हूं। पीएम मोदी ने ऐतिहासिक काम किया है। मैं उनका प्रशंसक हूं।

झारखण्ड से आए भक्त अशोक ने कहा कि रामलला का पांच सौ वर्षो का वनवास खत्म हुआ। मैं बहुत खुश हूं।

Recommended Video

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों में अपार हर्ष

    अयोध्या के रहने वाले रमेश बताते हैं कि मैं यही कहना चाहूंगा कि आज का दिन ऐसिहातिक है। आज आयोध्या में चारो तरफ विकास हो रहा है। विरोध करने वालों को भी यहां आना चाहिए।

    राजस्थान के प्रतापगढ़ की रहने वाली सीमा बत्रा कहती हैं कि आज का दिन बहुत अच्छा है। मैं बहुत खुश हूं। लेकिन पीएम मोदी से यही अपील करना चाहूंगी कि जिन लोगों के घर यहां गिरे हैं उन्हें सरकार अच्छा मुआवजा दे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+