रामनगर-आगरा फोर्ट और काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस के रेक में हुआ यह परिवर्तन, यात्रियों को मिलेगी राहत
Indian Railway Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15056/15055 रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर एवं 12092/12091 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस गाड़ियों के आई.सी.एफ. रेक को आधुनिक एल.एच.बी. रेक से बदला जायेगा। ये गाड़ियाँ आधुनिक एल.एच.बी. रेक से चलाई जायेंगी तथा यात्रियों की सुविधा हेतु इन गाड़ियों में अतिरिक्त कोच भी निम्नवत बढ़ाये जायेंगे।
फलस्वरूप 15056/15055 रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस में 03 जुलाई,2025 से रामनगर से तथा
04 जुलाई,2025 से आगरा फोर्ट से संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 17 आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।

Indian Railway: आनंद विहार टर्मिनस - मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को लेकर आई यह नई अपडेट, यात्रियों को ऐसे मिलेगी राहत
इसी प्रकार 12092/12091 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस में 01 जुलाई,2025 से
काठगोदाम एवं देहरादून से संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01,
एल.एस.एल.आर.डी. का 01, द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 10 तथा वातानुकूलित कुर्सीयान के 03 कोचों
सहित कुल 15 आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों
की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम मंे 21 अप्रैल, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल टास्क टीम, रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना
शाखा छपरा द्वारा निगरानी के दौरान छपरा रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से यात्री सामानों की चोरी
करने वाले 01 शातिर चोर को मोटर साइकिल खोलने में प्रयुक्त होने वाले मास्टर चाभी एवं यात्रियों से
चोरी किये हुए 01 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। 21 अप्रैल, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल सीवान
द्वारा निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-04 से रेल सम्पत्ति की चोरी करने वाले 01 शातिर चोर को
चोरी किये हुए रेल सम्पत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया।
21 अप्रैल, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल, छपरा को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-01 पर 13 वर्ष की
एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त उक्त लड़की को चाइल्ड लाइन छपरा को
सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications