रामदास अठावले की इस मांग से यूपी में बढ सकती है BJP की टेंशन, जानिए क्या है वो?

रामदास अठावले की इस मांग से यूपी में बढ सकती है BJP की टेंशन, जानिए क्या है वो?

Ramdas Athawale : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां जुट गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और RPI के संस्थापक रामदास अठावले की इस मांग से उत्तर प्रदेश में BJP की टेंशन और बढ़ सकती है। दरअसल, अठावले ने यूपी में तीन से चार सीटें मिलने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में 3 से 4 सीटें आरपीआई को मिलेंगी।'

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के संस्थापक रामदास आठवले इन दिनों यूपी के दौरे पर और यहां अपनी पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं। अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री आठवले ने मोदी और योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यूपी में गुंडागर्दी खत्म हो गई और योगी सरकार ने प्रदेश में शानदार काम किया है।

Ramdas Athawale

वहीं, मोदी सरकार की तारीफ करते हुए अठावले ने पिछले सालों की उपलब्धिया गिनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार देश का पीएम ओबीसी समुदाय से है। मोदी मंत्रिमंडल में ओबीसी, एससी, एसटी सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व मिला है। मोदी सरकार ने छोटे मोटे कारोबार करने वालों को मुद्रा योजना से लाभ दिलवाने का काम किया है।

प्रधानमंत्री मोदी आवास योजना से आवासहीनों को आवास मिले हैं। लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाऊस में मीडिया से बातचीत करते हुए अठावले कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए की 350 सीटें आएंगी। साथ ही, उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में कई राज्यों में अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने की बात भी कही।

केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि लोकसभा चुनाव उनकी पार्टी यूपी में भी एनडीए के दल के तौर पर लड़ना चाहेगी। कहा कि हमें उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में 3-4 सीटें आरपीआई को मिलेंगी। हमारी भी कोशिशि यही है कि हमारी पार्टी आरपीआई लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूरा साथ देगी।

इस दौरान उन्होंने लखनऊ और पश्चिमी यूपी के मेरठ में आरपीआई की कई बड़ी रैलियां करने की बात भी की। कहा कि 5 अगस्त को मेरठ और 17 दिसंबर को लखनऊ में RPI की बड़ी सभी होगी। अठावले ने कहा कि यूपी में मायावती और उनकी पार्टी BSP अब खत्म हो चुकी हैं।

अठावले ने कहा कि पहले हाथी चुनाव निशान RPI के पास था। बसपा ने हमारा हाथी छीना है और हम अपना हाथी का निशान जरूर वापस लेंगे। साथ ही कहा कि लखनऊ-मेरठ में पार्टी की रैलियां करके हम दलितों और मुस्लिमों को अपने साथ जोड़ेंगे।

यूपी में RPI को सीटें देने को लेकर आठवले ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकत कर बातचीत करने की बात कही। यूपी में अठावले के इस ऐलान के बाद भाजपा की टेंशन ओर बढ़ सकती है। क्योंकि, निषाद पार्टी पहले ही अपने निशान पर उम्मीदवार उतारने की बात कह चुकी है। वहीं,अनुप्रिया पटेल भी इस बार ज्यादा हिस्सेदारी की तरफ इशारा कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+