22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का होगा उद्घाटन, PM मोदी ने कहा- मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं
आखिरकार राम मंदिर के उद्घाटन का इंतजार अब जल्द खत्म होने को है। बुधवार को श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम की मूर्ति की स्थापना की तारीख 22 जनवरी, 2024 तय की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मिलने मेरे आवास पर आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर के अभिषेक के अवसर पर अयोध्या आने का निमंत्रण दिया है। मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने जीवनकाल में इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनूंगा।

चंपत राय ने कहा कि लगभग 4,000 पुजारियों और 2,500 प्रतिष्ठित हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। समारोह के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। समारोह दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर होगा।












Click it and Unblock the Notifications