Ram Mandir: राम मंदिर की छत से नहीं टपका था पानी! फिर कैसी भीगी अंदर की दीवार? नृपेंद्र मिश्र ने किया खुलासा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की और राम मंदिर निर्माण के लिए गठित समिति ने मंदिर के अंदर वाटर लीकेज की बड़ी वजह बताई हैं। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने छत से लीकेज के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि बारिश के दौरान दीवारों को भीगने की एक दूसरी वजह है।

अयोध्या में राम मंदिर की छत से पानी टपकने को लेकर मंदिर के मुख्य पुजारी ने निर्माण एजेंसियों की खिंचाई की थी। उन्होंने कहा के बारिश अभी बाकी है, रामलला के भवन में किसी भी अव्यवस्था की स्थिति बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। दूसरी ओर राम मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने कहा कि अचानक बारिश होने और पहले से तैयारी न होने के कारण कुछ पानी नीचे आ गया। बाद में मंदिर का निर्माण करने वाली एजेंसी लार्सन एंड टूब्रो का भी बयान आया। जिसमें मंदिर के अंदर पानी टपकने की असल बताई गई।

Ram Mandir Water leakage update

निर्माण एजेंसी ने कहा कि बिजली के तार लगाने के लिए 'इलेक्ट्रिक कॉन्ड्यूट्स' यानी पीवीसी पाइप लगाए गए हैं। ये पाइप फिलहाल खुले हुए हैं। बारिश का पानी इन्हीं से होकर जाता है। लेकिन अंदर इतना पानी नहीं जाता कि जलजमाव की स्थिति बने। एल एंड टी ने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद इन पाइप्स पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

वहीं बुधवार को एक बयान में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने भी यही बात दोहराई है। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह से बारिश का पानी टपकने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मंदिर का अंदिर पानी बिजली के तार लगाने के लिए लगाए गए पाइपों के सहारे नीचे आया।

नृपेंद्र मिश्र ने पूरी जानकारी के बिना राम मंदिर के अंदर पानी टपकने के आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा, "यह बहुत आश्चर्य की बात है कि पूरे देश के इंजीनियर राम मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया गया था। लेकिन, कोई नहीं जानता था कि अगर बारिश होगी, तो छत टपक जाएगी।"

इससे पहले मिश्र ने एक बयान में कहा कि जिस मंदिर को देश के बड़े- बड़े इंजीनियर्स बनाने में लगे हो उसकी छत टपकने के आरोप गलत हैं। छत पर अस्थायी निर्माण कर श्रद्धालुओं को पानी और धूप से बचाने के उपाय किये गये हैं। जिस स्थान पर पुजारी रामलला की मूर्ति के सामने बैठते हैं और जहां लोग वीआईपी दर्शन के लिए आते हैं, उसके ठीक ऊपर की छत से बारिश का पानी रिस रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+