Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की भव्य तैयारी, देखें Video
Ayodhya Ram Mandir News Uttar Pradesh: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक तरफ जहां पूरे देश में उत्साह है। वहीं प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में ही भी हर तरफ उत्सव का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को है लेकिन अभी से यहां उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। जगह-जगह सजावट और रंगाई का काम चल रहा है। सड़कों का सुदंरीकरण किया जा रहा है। यहां देश के कोने-कोने से लोग पहुंच चुके हैं।
सब कुछ राममय अयोध्या में इस समय हर जगह प्रभु श्रीराम नजर आ रहे हैं। जगह- जगह इनके पोस्टर और बैनर लगे हैं। इनकी बड़ी-बड़ी आकृतियां भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। रामभक्तों के गीतों से पूरा वातावरण राममय हो चुका है।

मानो त्रेतायुग हो अयोध्या में इस समय ऐसा लग रहा है मानों प्रभु श्रीराम जन्म लेने वाले हैं और उनके आने की तैयारी में जन-जन जुट गए हैं। रामभक्त में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चों-बुजुर्गों, महिलाओं सभी में उत्साह है। राम के गीतों पर लोग थिरक रहे हैं। यहां ऐसा लग रहा है मानो त्रेतायुग हो।
Recommended Video
हो रही सजावट प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले मंदिरों,भवनों, सड़कों को सजाने का काम चल रहा है। भवनों को खास आकर्षित तरीके से सजाया गया है। भवनों की रंगाई भी की जा रही है। इन्हें फूलों से सजाने का काम तेजी से चल रहा है।
बने रहे द्वार अयोध्या में प्रवेश करने से पहले ही हर तरफ बड़े- बड़े द्वार बन चुके हैं। इसके साथ ही अंदर भी जगह- जगह द्वार बनाने का काम चल रहा है।
पीएम मोदी और सीएम योगी कर रहे स्वागत जगह-जगह पीमए मोदी और सीएम योगी के बड़े-बड़े बैनर लगे हैं। जिसमें आप यहां आने वाले लोगों का स्वागत करने की मुद्रा में दिखाएं गये हैं। पर्यटन और संस्कृति विभाग के भी बैनर व पोस्टर आकर्षित कर रहे हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम इस समय अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। यह पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें भी जगह-जगह तैनात है।
हो रही सफाई इस समय यहां स्वच्छता के विशेष इंतजाम हैं। भारी संख्या में सफाईकर्मी लगातार सड़कों सहित अन्य जगहों की सफाई करते नजर आ रहे हैं।
फुल हैं सभी होटल और धर्मधालाएं
यहां भारी संख्या में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के आने की वजह से होटल और धर्मशालाएं पूरी तरह फुल हैं। कीमत कई हजारों में देने के बाद भी लोगों को यहां जगह नहीं मिल रही है।
देश के कोने कोने से पहुंचे लोग
प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। देश के कोने- कोने से यहां रामभक्त पहुंच चुके हैं। आगामी एक- दो दिनों में यहां और श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications