Ram Mandir Varshganth: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज, जानिए 11 तारीख को क्यों मनाई गई?
Ram Mandir Varshganth: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अयोध्या प्रभु श्रीराम का जन्म स्थान मानी जाती है। पिछले साल 22 जनवरी, 2024 को यहां राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, जिसकी पहली वर्षगांठ आज हैं। हालांकि, प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 22 जनवरी को नहीं बल्कि, मुहूर्त के अनुसार 11 जनवरी को मनाई गई है।
पंचांग के अनुसार, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 यानी पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को हुई थी। इस दिन श्री राम लला प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक श्रीधाम अयोध्या में संपन्न हुआ था। लेकिन, इस वर्ष श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव वषर्गांठ 11 जनवरी 2025 को मनाया गया है।

क्योंकि, इस वर्ष यह तिथि 11 जनवरी 2025 को पड़ी है। इसलिए, पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को मनाई गई है। पंडितों की मानें तो इस शुभ तिथि पर एक साथ दस मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा-उपासना करने से साधक की सर्व इच्छा पूर्ण होंगी। साधक अपनी सुविधा अनुसार समय पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा कर सकते हैं।
समारोह का विवरण और प्रमुख उपस्थित लोग
आपको बता दें कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर अयोध्या में 11 से 13 जनवरी तक तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन हुए। प्रतिष्ठा द्वादशी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 10 बजे रामलला का अभिषेक और पूजन किया। इस दौरान अयोध्या में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे।
ये भी पढ़ें: Pratishtha Dwadashi: 2025 में दो बार रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ! अजब है ये संयोग, दूसरा आयोजन कब?












Click it and Unblock the Notifications