'पता नहीं कब-कहां टपका दें, मांग लो माफी', राकेश टिकैत ने सलमान खान को दी ये नसीहत

Salman Khan-Lawrence Bishnoi Controversy: सलमान खान और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बढ़ते विवाद के बीच अब भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) की एंट्री हो गई है। राकेश टिकैत ने सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मागने की नसीहत दी है।

दरअसल, राकेश टिकैत शुक्रवार 25 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई विवाद में बोलते हुए सलमान खान को माफी मांगने की नसीहत दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिकैत ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को 'बदमाश आदमी' करार दिया।

Rakesh Tikait

उन्होंने कहा कि वह जेल में बंद है। पता नहीं, कब और कहां टपकवा दे। इसलिए, सलमान खान किसी भी बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांग लेनी चाहिए। इससे समाज का मान भी रह जाएगा। बता दें, सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच विवाद गहरा गया है। टिकैत ने इस मुद्दे को बिश्नोई समुदाय की भावनाओं से जुड़ा बताया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस के भाई रमेश बिश्नोई ने भी सलमान को काले हिरण की घटना के लिए माफ़ी मांगने की सलाह दी थी। उन्होंने दावा किया कि सलमान ने समुदाय को खुश करने के लिए पैसे देने की कोशिश की, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। बता दें, यह विवाद 1998 में शुरू हुआ जब सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने उन्हें दोषी पाया और पांच साल की सजा सुनाई। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई। वहीं, गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने इस मुद्दे पर सलमान की जान को खतरा बताया है। इसके चलते सलमान की सुरक्षा व्यवस्था में काफी इजाफा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+