सपा के साथ गठबंधन पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी
राजपाल यादव का कहना है कि वो किसी भी पार्टी के साथ मिलाकर चुनाव नही लड़ेंगे। उनकी पार्टी की तैयारी काफी जोरों पर चल रही है। उत्तर प्रदेश में वह अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में चुनाव करीब आते ही समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। ये घमासान चाचा भतीजे के बीच युद्ध स्तर तक पहुंच गया है। ऐसे में राजनीतिक चर्चाओं के बाजार भी गर्म होते जा रहे हैं अब चर्चा हो रही है कि बालीवुड एक्टर राजपाल यादव की पार्टी सर्व संभाव पार्टी, समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाने की तैयारी में है। सर्व संभाव पार्टी का ये पहला चुनाव है। इस पार्टी के स्टार प्रचारक बालीवुड एक्टर राजपाल यादव है तो इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल यादव के बड़े भाई है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले चुनाव में सर्व संभाव पार्टी उत्तर प्रदेश अपना वजूद बना सकती है। यही कारण है कि चर्चा गर्म है कि सर्व संभाव पार्टी समाजवादी से हाथ मिलाने जा रही है। लेकिन जब वनइंडिया हिन्दी ने फोन पर बालीवुड एक्टर एवं सर्व संभाव पार्टी के स्टार प्रचारक राजपाल यादव से चर्चाओं के बारे बात की तो उन्होंने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया। उनका कहना था कि वह किसी भी पार्टी के साथ मिलाकर चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी पार्टी की तैयारी काफी जोरों पर चल रही है। उत्तर प्रदेश में वह अकेले ही चुनाव लड़ेंगे और जनता का साथ मिलेगा तो कुछ कर दिखाएंगे।
ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए: राजपाल
पूरे मामले पर राजपाल यादव ने फोन पर कहा कि सर्व संभाव पार्टी अकेले ही उत्तर प्रदेश में चुनाव लङेंगी। उनका कहना था कि जहां राज पाल यादव होंगे वहा चर्चाएं जरूर होंगी। लेकिन सर्व संभाव पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर और अकेले दम पर ही चुनाव लड़ेंगी। ये सिर्फ अफवाह है। जिसका कोई महत्व नही होता है ऐसी बातों पर ध्यान नही देना चाहिए। साथ ही राजपाल ने कहा है कि जल्द ही वह जनसभाएं करना शुरू कर देंगें और उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अच्छे और साफ सुथरी छवि वाले प्रत्याशियों की तलाश कर रहे हैं और बहुत जिलों से अच्छे ऑफर भी आ रहे हैं।
पढ़ें- अपर्णा-प्रतीक के लिए अखिलेश की खुन्नस की असल वजह, ये रिश्ता क्या कहलाता ..जैसी है कहानी












Click it and Unblock the Notifications