राजनाथ सिंह बोले, 'पड़ोसी पर पहले गोली मत चलाना, अगर चले तो फिर अपनी गोली मत गिनना'

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर की तीर्थ नगरी शुक्रताल पहुँचकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद कारगिल स्मारक पर सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस कार्यक्रम के दौरान मंच से बोलते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर वाणी के बाण चलाते हुए कहा की हमारे प्रधानमंत्री जी ने दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचय दिया है।

rajnath singh reached to muzaffarnagar attacks on pakistan

उन्होंने कहा कि 29 सितंबर के ऐतिहासिक दिन में हमारे जवानों ने करिश्मा कर दिखाया ओर पाकिस्तान की धरती पर उनका सफाया करने में हमारे जवानों ने कामयाबी हासिल की जिसे सर्जिकल स्ट्राइक कहते हैं। लेकिन फिर भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हमारे बीएसफ जवान के साथ बदतमीजी हुई थी। जवाब में दो दिनों पहले भी हमारी तरफ से ठीक ठाक हुआ। मैंने बीएसएफ के अपने जवानों को कहा हैं कि पड़ोसी हैं पहली गोली मत चलना और अगर उधर से एक गोली चले तो फिर अपनी गोली मत गिनना।

वहीं इंडो चाईना बॉडर पर चाईना को चेताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा की मैंने जवानों से पूछा की इंडो-चाईना बॉडर पर क्या होता है। उन्होंने बताया कि उधर से लोग आते है ओर फेस अप होता है। वो लोग भी हथियार नहीं निकालते है हम लोग भी हथियार नहीं निकालते हैं। फिर एक दूसरे को धक्का मुक्की करते हैं और फिर वो वापिस चले जाते हैं। आप कल्पना करिए कि ये वो ही चीन है जिसने भारत के ऊपर हमला किया था। आज भारत चाईना के बॉडर पर सिर्फ धक्का-मुक्की होती है ओर एक दूसरे को थैंक्यू बोलकर चले जाते हैं। इसका मतलब ये होता है कि भारत अब एक कमजोर देश नहीं रहा है बल्कि अब भारत भी दुनिया का एक ताकतवर देश बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+