'भानवी के मेरे पति से संबंध', Raja Bhaiya की पत्नी पर साली साध्वी का वार
Raghuraj Pratap Singh Raja Bhaiya: कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच इन दिनों तलाक का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। राजा भैया और भानवी सिंह के बीच चल रहे इस विवाद में साध्वी सिंह की एंट्री हो गई है।
साध्वी सिंह, राजा भैया की साली और भानवी सिंह की बहन है और लखनऊ के हजरतगंज इलाके में रहती है। हाल ही में साध्वी सिंह ने बहन भानवी सिंह, न्यूज़ चैनल के पत्रकार, एंकर और वाइस चैयरमैन पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए हजरतगंज थाने में तहरीर दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा भैया की पत्नी भानवी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी अपने और बहन पर गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि भानवी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि राजा भैया के एक महिला पत्रकार के साथ अवैध संबंध थे।
इतना ही नहीं, भानवी ने अपनी छोटी बहन के साथ भी राजा भैया के अवैध संबंध बताए थे। कहा था कि साध्वी प्रेग्नेंट भी हो चुकी थी और राजा भैया ने उनका अबॉर्शन करवाया था। वहीं, अब साध्वी सिंह ने अपनी बहन भानवी सिंह पर पलटवार किया है।
यूपी तक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए साध्वी सिंह ने कहा उनही बहन भानवी सिंह द्वारा मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि भानवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। हम लोगों में जो भी विवाद है वह प्रॉपर्टी को लेकर है, जिसको लेकर मेरी बहन भानवी घर में अक्सर विवाद किया करती थी।
इतना ही नहीं, साध्वी सिंह ने कहा कि पैतृक संपत्ति के चक्कर में भानवी ने मां के साथ कई बार मारपीट की थी। इस दौरान मीडिया ने साध्वी से पूछा कि भानवी सिंह ने आप पर और राजा भैया पर अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है। इसके जवाब में साध्वी ने कहा,
असल में मेरी बहन भानवी का ही मेरे पति आनंद सिंह से अवैध संबंध है और वह अक्सर मेरे पति से मिलने भरावन हाउस आती थीं। साध्वी ने कहा कि इसपर मेरे घरवालों ने उन्हें कई बार मना भी किया। इस बात का लेकर हमारे बीच में पारिवारिक विवाद भी हुआ जो अब तक जारी है। खबर के मुताबिक, इस पूरे खेल के पीछे मेरी बहन भानवी, मेरे पति आनंद औऱ मेरी सास हैं।
बकौल साध्वी ने कहा कि ये सब मिलकर मुझ पर और मेरे रिश्तेदारों पर अनर्गत और घिनौने आरोप लगा रहे हैं, जिसको लेकर मैंने भी हजरतगंज थाने में केस दर्ज करा दिया है। तो वहीं, साध्वी के इन आरोपों पर जब भानवी सिंह से मीडिया ने बात की तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे साध्वी के बयान पर हंसी आ रही है। मामला कोर्ट में है इन सभी का जवाब मैं कोर्ट में दूंगी।












Click it and Unblock the Notifications