लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी के लिए सामने आई राहुल की चिंता, मोदी के मंत्री को लिखा लेटर

अमेठी। लोकसभा चुनाव के ऐन पहले राहुल गांधी को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का विकास करने की सूझी है। ऐसे में वह क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार को चिट्ठियां लिख रहे हैं। राहुल का सरकार के मंत्रियों को चिट्ठी लिखने का ये सिलसिला बदस्तूर जारी है। इस बार उन्होंने भू-तल परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा है। जिसमें अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी की 10 महत्वपूर्ण सड़कों का प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कराने की मांग की गई है। बता दें कि इसके पहले समस्याओं के समाधान के लिए वह मानव संसाधन विकास मंत्री व रेल मंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं।

rahul gandhi wrote a letter to transport minister nitin gadkari

राहुल ने इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण पर 268.87 करोड़ का खर्च आने की बात कही है। राहुल ने केंद्रीय मंत्री से कहा है कि इन सड़कों के सुधार से जिले में सड़क नेटवर्क दुरुस्त हो सकेगा। इसके लिए उन्होंने परिवहन मंत्री को बकायदा सड़कों के रूट और लंबाई का जिक्र करते हुए पत्र लिखा है।

बता दें कि अमेठी सांसद व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर इस समय केंद्रीय मंत्रियों से पत्राचार करने में जुटे हैं। सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर फिर रेल सुविधाओं के विकास के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+