'मोदीजी शहंशाह वाला मॉडल चलाना चाह रहे थे, हमने...', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी

Samvidhan Samman Sammelan in Prayagraj: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को यूपी के प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने वो संविधान का सम्मान और उसकी रक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही जनगणना के मुद्दे को एक बार फिर उठाया।

प्रयागराज में सभा को संबोधित करते हुए रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को जमकर घेरा।साथ ही फिर जाति जनगणना की बात दोहराते हुए कहा कि सबसे पहले, हमारे पास विभिन्न संस्थानों में विभिन्न जातियों की भागीदारी के बारे में डेटा होना चाहिए।

Rahul Gandhi

'यह पॉलिसी मेकिंग का फाउंडेशन'

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, "भाजपा कह रही है कि वे जाति जनगणना करवाएंगे और उसमें ओबीसी वर्ग को शामिल करेंगे। अलग-अलग समुदाय हैं और हम उन सभी की सूची चाहते हैं। हमारे लिए यह सिर्फ जनगणना नहीं है, हमारे लिए यह पॉलिसी मेकिंग का फाउंडेशन है।"

'किसानों, मजदूरों की बात नहीं होती'

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मीडिया में आपको दिखेगा कि वे बॉलीवुड की बात करेंगे। जो आपके साथ हो रहा है वह सबसे ज्यादा खराब है, आप पर तो सीधा हमला हो रहा है। मैंने मिस इंडिया की लिस्ट निकाली कि इसमें तो एक दलित या आदिवासी महिला होगी, लेकिन ना दलित, ना आदिवासी ना OBC कोई नहीं है। फिर भी मीडिया में नाच-गाना, क्रिकेट, बॉलीवुड की बात होती है लेकिन किसानों, मजदूरों की बात नहीं होती है।"

पीएम मोदी पर राहुल का हमला

वहीं पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, "पीएम मोदी राजाओं महाराजाओं वाला मॉडल अपनाना चाह रहे हैं। वह खुद को शहंशाह समझते हैं। वह खुद को नॉन बायोलॉजिकल समझते हैं, पीएम मोदी रॉन्ग नंबर हैं।" राहुल गांधी ने कहा कि मोदीजी राजा, महाराजा, शहंशाह वाला मॉडल चलाना चाह रहे थे। मैंने मोदी जी को संविधान माथे पर लगाने के लिए मजबूर कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हम जाति जनगणना कराएंगे और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा जिसे मैं स्वीकार नहीं करता, उसे हटाया जाएगा। सबसे पहले हमारे पास विभिन्न संस्थानों में विभिन्न जातियों की भागीदारी के बारे में डेटा होना चाहिए। आरक्षण की बातें हमेशा होती हैं, लेकिन उन्हें कभी मौका नहीं मिलता। 'लेटरल एंट्री हो जाती है, मैं आपको गारंटी दे रहा हूं लेटरल एंट्री में 90% वाला आपको कोई नहीं मिलेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+