'नो एंट्री' के बावजूद सहारनपुर पहुंचे राहुल गांधी, भाजपा पर जमकर बरसे

पिछले कई दिनों से सहारनपुर जातीय हिंसा की चपेट में है। हिंसा फैलाने के आरोप भीम आर्मी नामक संगठन पर लग रहे हैं।

नई दिल्ली। जातीय हिंसा की आग में झुलस रहे यूपी के सहारनपुर को लेकर सियासत भी गर्माने लगी है। बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहारनपुर के दौरे पर पहुंचे। हरियाणा के रास्ते सड़क मार्ग से सहारनपुर पहुंचे राहुल गांधी के साथ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर और गुलाम नबी आजाद भी हैं।

rahul

प्रशासन ने पहले ही उन्हें सहारनपुर जाने की अनुमति देने से मना कर दिया था। सहारनपुर बॉर्डर पर पहुंचते ही पुलिस अधिकारियों ने उनका काफिला रोक लिया। इसपर राहुल गांधी और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। काफिला रोके जाने पर राहुल गांधी पैदल ही कुछ दूर तक सहारनपुर में घुस गए और लोगों से मुलाकात की। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया।

'दलितों को दबाया जा रहा है'

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'मैं सहारनपुर जाना चाहता था, मुझे जाने नहीं दिया गया। मुझे प्रशासन ने कहा है इसलिए मैं वापस जा रहा हूं, जैसे ही यहां समस्या ठीक होगी वो मुझे गांव में ले जाएंगे।' राहुल ने कहा कि आज के हिंदुस्तान में गरीब और कमजोर के लिए जगह नहीं है। दलितों को दबाया जा रहा है और ये पूरे हिंदुस्तान में हो रहा है। कानून व्यवस्था के मामले में यूपी सरकार फेल हो गई है। देश में हर वो व्यक्ति जो शक्तिशाली नहीं है, डरा हुआ है।

राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू कश्मीर जल रहा है। हमारी सरकार वहीं शांति लेकर आई थी। उन्होंने कहा कि जो देशद्रोही शक्तियां हैं, पीएम मोदी जम्मू कश्मीर में उन्हें पनपने का मौका दे रहे हैं। जम्मू कश्मीर में जब शांति होती है तो हिंदुस्तान को फायदा होता है और अगर वहां हिंसा होती है तो पाकिस्तान को फायदा होता है। ये काम मोदी जी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+