आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अमेठी में रोका राहुल का काफिला
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का काफिला जिले के ही गौरीगंज में रोक लिया गया। वो लखनऊ जा रहे थे।

राहुल का काफिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रोका। काफिला रोके जाने के बाद राहुल गाड़ी से उतरे और लोगों की मांग सुनी। कुछ देर बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया।
केंद्र सरकार पर बरसे थे राहुल
इससे पहले अपने अमेठी दौरे के दौरान राहुल ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे थे। बृहस्पतिवार (1 सितंबर) को आयोजित रैली में उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी विदेश में पता नहीं कहां-कहां जाते हैं।'
राहुल ने कहा था कि 'वो विदेश में घूमते हैं लेकिन हिंदुस्तान में कोई विकास नहीं हो रहा। आखिर में उन्होंने अमेठी की जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की जिताने अपील की।'












Click it and Unblock the Notifications