देशभर के लिए शिवभक्त राहुल गांधी अब यूपी के लिए हुए रामभक्त

इलाहाबाद। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक नया अवतार आज सामने आया है। पूरे देश के लिए शिवभक्त राहुल गांधी अब यूपी के लिए राम भक्त बन गए हैं। अपने शिवभक्त पोस्टरों के लिए चर्चित राहुल गांधी का पूरे चित्रकूट में राम भक्त बताता हुआ पोस्टर लगाया गया है। भगवान राम की तपोस्थली में राहुल गांधी का यह रूप आगामी चुनाव को देखते हुए बिल्कुल सटीक निशाने पर दिखाई दे रहा है।

rahul gandhi rambhakt poster has been installed in chitrakoot

गौरतलब है कि आज उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में स्थित कामतानाथ व कामदगिरि के दर्शन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे हुए हैं। जहां उनके स्वागत में राम भक्त वाले पोस्टर पूरे शहर में लगाए गए हैं। इस पोस्टर से अब यह संकेत देने का प्रयास किया गया है कि धार्मिक मुद्दे पर भाजपा का एकछत्र राज नजर नहीं आएगा। राहुल गांधी भी इस बात को भलीभांति अब जान चुके हैं कि देश में जातिवाद और धार्मिक माहौल के आधार पर राजनीति का दौर चल रहा है। ऐसे में हिंदुत्व व राम का मुद्दा सबसे टॉप पर है। इसलिए राहुल गांधी भी आने वाले चुनाव में किसी मौके से नहीं चूकना नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि आज पूरे चित्रकूट जिले में राहुल गांधी के राम भक्त वाले पोस्टर नजर आ रहे हैं और जय श्री राम के नारे के साथ राजनीति के नये समीकरण का उद्घोष किया गया है ।

rahul gandhi rambhakt poster has been installed in chitrakoot

शिव भक्त से राम भक्त का सफर
गुजरात चुनाव के दौरान राहुल गांधी के ब्राम्हण होने पर भाजपा ने राजनीतिक दलों द्वारा कमेंट किया था। जिसके बाद राहुल गांधी के समर्थन में पोस्टर जारी किए गए और उन्हें जिन्हें जनेऊधारी ब्राम्हण बताया गया। इतने से भी जब बात नहीं बनी तो परशुराम वंशज बता कर राहुल गांधी का पोस्टर जारी किया गया था। हाल ही में जब राहुल गांधी अमरनाथ यात्रा पर गए तब उनके शिव भक्त होने का पोस्टर भी जारी हुआ था जिसने पूरे देश में खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब उसी क्रम में आज एक बार फिर जब चित्रकूट के दौरे पर राहुल गांधी पहुंचे तो उनका यूपी में नया अवतार राम भक्त के तौर पर नजर आया है । फिलहाल राहुल की राम भक्ति आगामी चुनाव में कितनी कारगर साबित होगी यह तो देखने वाला विषय होगा । लेकिन एक ओर जब सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर सुनवाई चल रही थी । ऐसे में राहुल गांधी का राम भक्त अवतार आगामी राजनीति को निश्चित तौर पर प्रभावित करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+