तो इस बार 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी की जगह कोई और लेगा, जानिए कौन उतरेगा मैदान में
लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। वहीं दूसरी तरफ स्मृति ईरानी और अमित शाह ने राहुल गांधी पर अमेठी में हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के लिए अमेठी के पास समय नहीं है, उन्होंने अमेठी के विकास के लिए कुछ नहीं किया, अगले लोकसभा चुनाव में जनता उन्हे इसका सबक सिखाएगी। लेकिन राहुल गांधी की ओर से जो संकेत मिल रहे हैं उसे देखे तो मुमकिन है राहुल गांधी अगला लोकसभा चुनाव अमेठी से नहीं लड़े।

भाषण से नदारद अमेठी
दरअसल राहुल गांधी पिछले कई महीनों से अमेठी नहीं आए हैं और ना ही अपने किसी भाषण में उन्होंने अमेठी का जिक्र तक किया। ऐसे में इस बात की चर्चा होने लगी है राहुल गांधी अमेठी संसदीय क्षेत्र को छोड़ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी 2019 में अमेठी की बजाए रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि अमेठी से राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी मैदान में उतर सकती हैं। इस बात पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या सोनिया गांधी अगला चुनाव रायबरेली से लड़ेंगी, उनकी तबियत काफी लंबे समय से खराब है,
लिहाजा इस बार उनकी जगह प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में उतर सकती हैं।
अमेठी के दौरे पर भी नहीं गए
इस पूरे कयास पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से किसी भी तरह का बयान नहीं दिया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस फैसले पर अंतिम मुहर लग सकती है। हाल में ही में राहुल गांधी लखनऊ के दौरे पर आए थे, उस वक्त वह अमेठी की बजाए लखनऊ में ही रहे और लोगों से मुलाकात की, लोगों की समस्या सुनने के बाद वह यहीं से वापस लौट गए।
सोनिया गांधी ने खाली की थी सीट
आपको बता दें कि 1999 से सोनिया गांधी अमेठी से चुनाव लड़ रही थी, लेकिन 2004 में राहुल गांधी के लिए यह सीट खाली की थी और खुद रायबरेली से चुनाव लड़ा था। रायबरेली और अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, खुद सोनिया गांधी यहां चुनाव प्रबंधन का काम देखती हैं। लेकिन इस बार यह भूमिका माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी निभाएंगी।
इसे भी पढ़ें- मोदी और नीतीश के बीच पहुंचेंगे लालू, राजनीति के दुश्मनों का 'मंच' बनेगा अखाड़ा!












Click it and Unblock the Notifications