Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' ने हरियाणा में किया प्रवेश, 'बुलडोजर' पर कुछ यूं नजर आए लोग

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Route Map Live Updates in Hindi: 09 दिन के विंटर ब्रेक के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के अंदर एंट्री करेगी।

Bharat Jodo Yatra

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की यूपी में एंट्री (Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Live in UP): कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज (03 जनवरी) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अंदर एंट्री करेगी। 09 दिन के विंटर ब्रेक के बाद Bharat Jodo Yatra दोपहर बाद गाजियाबाद के लोनी बार्डर से यूपी में दाखिल होगी और तीन जिलों से गुजरेगी। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ तीन दिनों तक यात्रा में शामिल रहेंगी। तो वहीं, Bharat Jodo Yatra के यूपी में एंट्री से ठीक पहले अयोध्या के राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनकी सफलता की कामना की। जानिए भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट...

LIVE Feed
Jan 06, 2023, 9:14 AM IST

'बुलडोजर' पर कुछ यूं नजर आए लोग

राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' ने हरियाणा में प्रवेश कर लिया है। इस दौरान राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग 'बुलडोजर' लेकर पहुंच गए।
Jan 06, 2023, 9:08 AM IST

हरियाणा पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' राहुल गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश से होते हुए हरियाणा में प्रवेश कर गई है। राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत सनोली पानीपत रोड से की।
Jan 05, 2023, 9:37 AM IST

भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' शामली के कांधला से ऊंचा गांव की तरफ बढ़ रही है। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और नेता यात्रा में मौजूद है। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, अजय लल्लू, दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद भी मौजूद है।
Jan 05, 2023, 9:35 AM IST

शामली से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ उत्तर प्रदेश के अंदर आज तीसरे दिन 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत शामली जिले के एलम गांव से सुबह 06 बजे की।
Jan 04, 2023, 9:23 AM IST

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचि चंपत राय ने राहुल गांधी की प्रशांसा

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, मैं तो कहता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए। एक नौजवान (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। एक 50 साल का नौजवान देश को समझ रहा और 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे।
Jan 04, 2023, 9:02 AM IST

शामली में लागू हुई धारा 144

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के शामली पहुंचने से पहले लागू हुई धारा 144, डीएम जसजीत कौर ने लागू की धारा 144. राहुल गांधी बागपत होते हुए आज पहुंचेंगे शामली।
Jan 04, 2023, 8:57 AM IST

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं जयंत चौधरी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी शामिल हो सकते हैं। जयंत चौधरी बागपत में राहुल गांधी के साथ यात्रा में हो सकते है शामिल।
Jan 04, 2023, 8:28 AM IST

बागपत पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' की आज की शुरुआत बागपत से की।
Jan 03, 2023, 9:48 PM IST

बागपत- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में रालोद की एंट्री,भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहेगी रालोद,रालोद के गढ़ वेस्टर्न यूपी में भारत जोड़ो यात्रा,रालोद कार्यकर्ता जगह-जगह करेंगे यात्रा का स्वागत,बागपत के रालोद जिलाध्यक्ष ने जारी किया निर्देश।
Jan 03, 2023, 9:48 PM IST

भारत जोड़ो यात्रा में प्रेम जुड़ाव देखने को मिला-राजभर
Jan 03, 2023, 5:07 PM IST

नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला उत्तर प्रदेश में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए।
Jan 03, 2023, 3:12 PM IST

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए RAW के प्रमुख

पूर्व रिसर्च एंड एनालिसिस विंग(RAW) प्रमुख ए.एस. दुलत दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।
Jan 03, 2023, 2:42 PM IST

प्रियंका ने बताया राहुल को क्यों नहीं लगती ठंड

प्रियंका गांधी ने कहा कि लोग पूछते है कि आपके भाई को ठंड क्यों नहीं लगती? मैं इन सभी के लिए मेरा जवाब यह है कि राहुल को ठंड इसलिए नहीं लगती क्योंकि उन्होंने सच की चादर ओढ़ रखी है।
Jan 03, 2023, 1:43 PM IST

राहुल गांधी की छवि खराब करने लिए सरकार ने खर्च किए करोड़ रुपए

गाजियाबाद में बोलते हुए कांग्रेस पार्टी की महासचिव ने कहा, 'राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे। अदानी और अंबानी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे।
Jan 03, 2023, 1:25 PM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने यूपी में किया प्रवेश

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की लोनी में किया प्रवेश। राहुल गांधी के साथ दिखीं प्रियंका गांधी वाड्रा।
Jan 03, 2023, 11:56 AM IST

जाफराबाद से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा

09 दिन के विंटर ब्रेक के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली जाफराबाद से शुरू हुई।
Jan 03, 2023, 11:28 AM IST

अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो यात्रा की दी शुभकामानाएं

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पत्र लिखकर अपनी शुभकामना दी। साथ ही इस यात्रा के सफल होने की कामना भी की।
Jan 03, 2023, 11:21 AM IST

भारत जोड़ो यात्रा शुरु करने से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे राहुल गांधी

दिल्ली के कश्मीर गेट से भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू करने से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मरघट हनुमान मंदिर पहुंचे।
Jan 03, 2023, 11:10 AM IST

राम जन्मभूमिक के मुख्य पुजारी का राहुल गांधी को मिला आशीर्वाद

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनकी सफलता की कामना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+