100 की रफ्तार में ट्रैक बदलने से दुर्घटनाग्रस्त हुई थी फरक्का एक्सप्रेस, सामने आईं वजहें
लखनऊ। रायबरेली में हुए रेल हादसे की मुख्य वजह सामने आ गई है। ये हादसा स्टेशन मास्टर की गलती से हआ। स्टेशन मास्टर ने जब ट्रेन 100 की स्पीड में थी तब उसने उसे मेन लाइन से लूप लाइन में डाल दिया। इतनी स्पीड में टैक बदलने से यह हादसा हुआ। बता दें कि 10 अक्टूबर को वाराणसी से लखनऊ जाते समय रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन के पास यह हादसा हुआ था। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

23 डिब्बों वाली न्यू फरक्का एक्सप्रेस का रायबरेली रेलवे स्टेशन से छूटने के बाद लखनऊ जंक्शन में स्टापेज था। लेकिन न्यू फरक्का एक्सप्रेस को रायबरेली के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन पर मेन लाइन का सिग्नल मिला, लेकिन ट्रेन लूप लाइन में पहुंच गई। जिसकी वजय से यह हादसा हो गया। इसकी वजह सिग्नल टेलिकॉम डिपार्टमेंट की टेक्निकल खराबी बताई जा रही है। देर शाम तैयार की गई संयुक्त जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। बता दें कि पर्यवेक्षकों की संयुक्त जांच समिति ने पूरी घटना का शुरू से लेकर आखिर तक विश्लेषण किया तो पता चला कि पूरे मामले में मानवीय भूल नहीं मिली।
दुर्घटना के समय ट्रेन की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटे की बताई जा रही है। हादसे में नौ कोच डैमेज हुए और करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि जिस तरह घटनास्थल का मंजर दिखा और राहत कार्य में तेजी, उससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे। बता दें कि ट्रेन हादसे में मरे सभी पांच लोगों के शवों का पोस्टमॉर्टम हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को पुलिस की सुपुर्दुगी में दे दिया गया। गुरुवार की सुबह शवों को वाहनों को मृतकों के घर पर ले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications