VIRAL VIDEO: शराब के नशे में धुत प्रिंसिपल पहुंच गया स्कूल, बच्चों को गाली दी और जमकर काटा बवाल

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जिले में शिक्षक की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पहले तो शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया उसके बाद वहां जमकर उत्पात मचाया। जब इस बात की भनक गांववालों को लगी तो लोगों ने अधिकारियों से इस अध्यापक की शिकायत की। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने चेतवानी दी गई है कि अगर कोई भी ऐसा काम करते मिला तो उसके खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 छात्रों से दबवाए पैर, कुर्सी पर बैठकर गाते रहे गीत

छात्रों से दबवाए पैर, कुर्सी पर बैठकर गाते रहे गीत

मामला रायबरेली के डीह ब्लॉक के टिकारी सहन प्राथमिक विद्यालय का है। यहां प्रधानाध्यापक पद पर तैनात समर बहादुर सिंह का एक वीडियो क्लिप शुक्रवार को वायरल हुआ जिसमें वह शराब के नशे में धुत होकर विद्यालय में उत्पात मचाते दिखे। इतना ही नहीं नशे के दौरान शिक्षक ने एक छात्र से पैर दबावाए साथ ही पिटाई करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यही नहीं मेज पर सिर रखकर गीत भी गाते रहें। किसी ने उनकी इन सब करतूतों की गुपचुप तरीके से मोबाइल पर वीडियो क्लिप बना ली।

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

शुक्रवार की सुबह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो विभागीय अफसरों की नींद उड़ गई। डीएम संजय खत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बीएसए को जांच के निर्देश दे दिए। बीएसए ने आनन-फानन में क्लिप मंगवाकर देखी। इसमें गुरूजी नशे में धुत होकर खूब हुड़दंग मचाते दिखे। जिसके बाद देर शाम निलंबन की कार्रवाई कर दी। बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उक्त वीडियो में प्रधानाध्यापक शराब के नशे में दिखाई पड़ रहे हैं। इसी आधार पर निलंबित कर दिया गया है।

कई दिनों से वीडियो क्लिप दबाए बैठे थे विभागीय अधिकारी

कई दिनों से वीडियो क्लिप दबाए बैठे थे विभागीय अधिकारी

गुरु जी स्कूल में एक ही कमरे में कब्जा जमाए हैं। नशे में उत्पात मचाना उनकी आदत में शुमार है। यह सब हरकतें किसी से छिपी नहीं हैं। विभागीय अधिकारी भी इसे जानते थे। बताया जाता है कि वीडियो पुराना है और इसकी जानकारी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भी थी। वीडियो सामने ना आए इसको लेकर भरसक प्रयास किया गया लेकिन अचानक वीडियो के वायरल होते ही हर कोई अपना दामन छिपाता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+