अब इस शहर में भी बिकने लगीं आॅक्सीजन की बोतलें, प्रदूषण इतना कि सांस लेना हो रहा मुश्किल
मऊ। दिल्ली-एनसीआर में तो हवा जहरीली है ही, लेकिन अब यूपी के भी कई शहरों में प्रदूषण इतना ज्यादा हो गया है कि लोगों को आॅक्सीजन खरीदनी पड़ सकती है। इलाहाबाद के बाद मऊ में तो आॅक्सीजन की बोतलें बिकनी भी शुरू हो गई हैं। यानी, अगर आप यहां रह रहे हैं तो शुद्ध हवा खरीदनी पड़ ही सकती है। इटली की एक कंपनी ने स्थानीय सेलर्स की मदद से अपना धंधा शुरू किया है। ये बोतलें 'आॅक्सी-99' के नाम से सामने आई हैं।

इटली की ऐप्सो लैब कम्पनी ने मऊ में जमाया डेरा
मऊ में इटली की ऐप्सो लैब कम्पनी से लोग हवा की बोतलें खरीद रहे हैं। इसके लिए पहले यहां एक प्राइवेट अस्पताल में वायु प्रदूषण पर स्वास्थ्य चर्चायें हुई थीं। तब शहर के डाक्टर्स, अधिवक्ता व् समाजसेवियों ने प्रदूषण पर आमजन से बात की। डाक्टरों का कहना था कि लोग कम से कम धुंआ करें। अपने आसपास कूड़ा न जलायें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने भी एक जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए जाने की बात कही थी। जिसके बाद आक्सी-99 की बोतलें दिखाई देने लगीं।

इन बोतलों में आक्सीजन भरी गई होती है और लोगों को साथ रखने के लिए कहा जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक इन्द्रमणि एवं सीएमओ सतीश चन्द्र सिंह के मुताबिक, जहां भी प्रदूषण ज्यादा है, वे लोग इन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
पढ़ें: PM मोदी के बयानों को सुन महिलाओं ने बदल दी अपने घरों की तस्वीर, यूं चमका पूरा गांव












Click it and Unblock the Notifications