NER से 22 अक्टूबर को चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनों की यहां देखें पूरी लिस्ट
Puja Specail Trains List: रेलवे वर्तमान समय में कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। ये स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की राह भी आसान बना रहीं हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 22 अक्टूबर को पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
पूजा स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- 22 अक्टूबर, 2025 को 05131 गोरखपुर-बहराइच पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 05.25 बजे प्रस्थान कर आनन्दनगर, बढ़नी, गोंडा होते हुये चलाई जायेगी। 22 अक्टूबर, 2025 को 06236 बनारस-बेंगलूरु कैंट पूजा विशेष गाड़ी बनारस से 12.15 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जं., सतना होते हुये चलाई जायेगी। 22 अक्टूबर, 2025 को 04182 लालकुआँ-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) पूजा विशेष गाड़ी लालकुआँ से 12.20 बजे प्रस्थान कर इज्जतनगर, बरेली सिटी होते हुये चलाई जायेगी।

- 22 अक्टूबर, 2025 को 03132 गोरखपुर-सियालदह पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 13.00 बजे प्रस्थान कर छपरा, पटना होते हुये चलाई जायेगी। 22 अक्टूबर, 2025 को 05064 मऊ-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी मऊ से 13.30 बजे प्रस्थान कर भटनी, सीवान, छपरा होते हुये चलाई जायेगी। 22 अक्टूबर, 2025 को 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 14.30 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुये चलाई जायेगी।
- 22 अक्टूबर, 2025 को 05132 बहराइच-गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी बहराइच से 14.30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, बढ़नी, आनन्दनगर होते हुये चलाई जायेगी। 22 अक्टूबर, 2025 को 05005 बढ़नी-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी बढ़नी से 15.10 बजे प्रस्थान कर गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद होते हुये चलाई जायेगी। 22 अक्टूबर, 2025 को 01416 गोरखपुर-पुणे पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 17.30 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुये चलाई जायेगी ,22 अक्टूबर, 2025 को 03216 थावे-पटना पूजा विशेष गाड़ी थावे से 18.25 बजे प्रस्थान कर मसरख, खैरा होते हुये चलाई जायेगी। 22 अक्टूबर, 2025 को 01432 गाजीपुर सिटी-पुणे पूजा विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी से 22.40 बजे प्रस्थान कर जौनपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुये चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications