गोरखपुर: सरकार की मेहरबानी से जनता 'गंदा' पीने को मजबूर!
गोरखपुर। यूपी में गोरखपुर शहर के दो वार्डों बसंतपुर व मिया बाजार वार्ड में शुद्ध पानी पिलाने का वादा कर जलकल विभाग बालू व गन्दा पानी पिला रहा है। मिया बाजार एरिया के हट्टी माई मंदिर रोड और बसंतपुर में लगाए गए ट्यूबवेल से कई महीनों से बालू युक्त पानी सप्लाई हो रहा है। वाटर टैक्स देने के बाद भी गंदा पानी पीने को मजबूर पब्लिक जिम्मेदारों से शिकायत करती है लेकिन हालात सुधारने वाला कोई नहीं है।

बालू युक्त गंदे पानी की सप्लाई
वहीं मिया बाहर वार्ड हट्टी माई मंदिर के पास फरवरी में जल-कल द्वारा ट्यूबवेल से कई महीनों से बालू युक्त गन्दा पानी पानी सप्लाई हो रहा है जिसमें हट्टीमाई मंदिर, इमामबाड़ा, घोष कंपनी रोड बैंक रोड के लिए सप्लाई होनी थी। निवर्तमान पार्षद मनीष सिंह ने बताया की सप्लाई शुरू होते ही पानी में बालू आने लगा।

जनता चुकाती है वाटर टैक्स
पब्लिक ने जानकारी ली तो उन्होंने नगर निगम में शिकायत की जलकर के अभियंताओं ने कहा कि कुछ दिन पानी लगातार चलेगा तो बालू समाप्त हो जाएगा लेकिन छह मांह बाद भी स्थिति नहीं सुधरी। अभी की हालत यह है कि इस एरिया में 2000 घरों में बालू वाला पानी की सप्लाई हो रहा है।

सरकारी विभाग नहीं दे रहा ध्यान
वहीं शहर के सबसे किनारे स्थित बसंतपुर वार्ड के हनुमान गढ़ी के लोगों को भी जल-कल की पानी ने 6 महीने ने परेशान कर रखा है यहां भी पानी सप्लाई करने के लिए 1 साल पहले 6 लाख रुपए की लागत से जल-कल द्वारा लगा ट्यूबवेल लगाया गया था यहां 6 माह से 500 घरों में बालू वाला पानी पहुंच रहा है। यहां के रहने वाले का कहना है कि एरिया के लोग नगर निगम अधिकारियों को लगातार समस्या की जानकारी दे रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में यह लोग बाहर से पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications