सीएम योगी को देखने के लिए जान पर खेल गए लोग! तस्वीरों में देखिए

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे अचानक पहुंचे सीएम योगी से पुलिस और जिला प्रशासन मे हड़कंप तो मचा ही, साथ ही यहां की जनता भी यकीन नहीं कर पा रही थी कि उनके शहर मे सीएम योगी पहुंचे हैं। इसका अंदाजा आप लोहे की टीन पर चढ़े इन युवकों को देखकर लगा सकते हैं। बस सीएम योगी की एक झलक पाने के लिए तमाम लोग लोहे की बनी टीन शेड पर चढ़ गए और मुख्यमंत्री योगी को देखते रहे। इन युवकों को ये मौका इसलिए मिल गया कि ये औचक निरीक्षण था इसलिए सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद नहीं थी।

Public climbed on shade pipe to see CM Yogi in Shahjahanpur

शाहजहांपुर मे अचानक पहुचे सीएम योगी से जिला प्रशासन से लेकर सभी विभागों मे हड़कंप मचा रहा। वहीं यहां की जनता भी इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रही थी। जब सीएम योगी रौजा मंडी समिति औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे तब उनको देख लोगों के चेहरे खिल गए।

Public climbed on shade pipe to see CM Yogi in Shahjahanpur

मंडी समिति मे लोहे की टीन शेड पर कुछ लोग सीएम योगी की एक झलक पाने के लिए चढ़ गए। सीएम को देखने के लिए इन लोगों ने अपनी जान खतरे मे डाल दी।

Public climbed on shade pipe to see CM Yogi in Shahjahanpur

ये लोग जिस टीन को लोहे के पाइप से रोका गया है। ये युवक उन पतले पाइप पर चल रहे थे। ये सब बस एक झलक सीएम योगी को देखने के लिए। ऐसा नही है कि पाइप पर चढ़े इन युवकों पर किसी नजर नहीं पड़ी। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था इतनी लचर थी कि लोग चढ़ रहे थे वहां पर जाकर सीएम योगी को देख रहे थे।

Public climbed on shade pipe to see CM Yogi in Shahjahanpur

अब बात करते हैं सीएम योगी के आने पर उनके स्वागत करने के लिए लाए गए गुलदस्तों की। आप जमीन पर पड़े इन गुलदस्तों को देखिए। ये गुलदस्ते सीएम योगी के हाथ में थे लेकिन जब सीएम योगी लखीमपुर के लिए रवाना हुए इन गुलदस्ते का क्या हाल हुआ ये आप इन गुलदस्ते देखकर लगा सकते है। पुलिस लाईन मे इन गुलदस्ते को जमीन पर फेंककर सभी नेता से लेकर आलाधिकारी जा चुके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+