मेरठ में लोगों ने सांसद और विधायक के खिलाफ कुछ अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन
मेरठ। मेरठ के सांसद और कैंट विधायक सो रहे हैं, शोर मचाना मना है। कुछ इसी तरह के बैनर और पोस्टर के साथ मेरठ में लोगों द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में लोगों ने पैदल मार्च किया। सांसद और विधायक के फोटो लगे बैनर और पोस्टर समेत लोगों ने खाट पर सांसद और विधायक के पुतले को लिटाकर शयन यात्रा निकाली।

दरअसल मेरठ के रोहटा रोड पर टूटी सड़क और जलभराव के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पहले भी लोगों ने प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं सड़क पर फसल भी बो डाली है। लेकिन उसके बावजूद भी स्थानीय नेताओं और अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।
मेरठ के भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के विरोध में लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में क्षेत्र के आम लोग शामिल रहें। लोगों की मानें तो वोट लेने के समय सांसद और विधायक नजर आते है और बाकि समय कुम्भ करणी नींद में सोते रहते हैं। प्रदर्शन के जरिए लोगों ने सड़क बनवाने की मांग की और साथ ही चेतवानी भी दे डाली। चेतावनी में कहा गया कि अगर जल्द ही कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो लोग उग्र आंदोलन पर उतारू हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications