योगी सरकार में फिर बढ़ने लगी मायावती की मुश्किलें

फिर बढ़ी मायावती की मुश्किलें, यूपी बसपा चीफ के खिलाफ विजिलेंस विभाग चार्जशीट दायर करने की तैयारी में।

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती की लगातार चुनाव हारने के बाद मुश्किलें और बढ़ने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश का विजिलेंस विभाग बसपा के दिग्गज नेता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार्जशीट दायर करने जा रहा है। विजिलेंस विभाग के एक अधिकारी की मानें तो वह उत्तर प्रदेश के बसपा चीफ राम अचल राजभर के खिलाफ 4 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार्जशीट दायर करने जा रही है। इस चार्जशीट की फाइनल रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास है।

mayawati

राजभर के खिलाफ विजिलेंस विभाग अपनी चार्जशीट यूपी सरकार की मंजूरी के बाद दायर करेगा। राज्य सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद राजभर के खिलाफ कार्रवाई शुरु की जाएगी और उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। आपको बता दें कि विजिलेंस की जांच में यह पाया गया था कि राजभर ने अपनी संपत्ति को सिर्फ 34 लाख रुपए 2007-2012 घोषित की थी, लेकिन उनका खर्च 4 करोड़ रुपए था।

इसे भी पढ़ें- 'योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दर्ज हो छुआछूत का मामला'

बसपा नेता राम अचल राजभर ने अपनी संपत्ति के बारे में उस वक्त जानकारी दी थी और जिस वक्त प्रदेश में बसपा की सरकार थी। राजभर के खिलाफ जांच की शुरुआत उस वक्त हुई थी, जब 2012 में लोकायुक्त में राजभर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। राजभर ने उनके खिलाफ दायर की गई शिकायत के खिलाफ याचिका दायर की थी। राजभर ने उनके खिलाफ शिकायत को रद्द करने की अपील की थी जिसे खारिज कर दिया गया था। हालांकि तत्कालीन अखिलेश सरकार ने इस मामले की जांच की रफ्तार को जरूर कम कर दिया था, लेकिन एक बार फिर से राजभर के खिलाफ जांच तेज हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+