जिलाध्यक्षों की बैठक में प्रियंका ने लिया फीडबैक, अब तक 107 सीटों पर नाम तय: जल्द होगी टिकटों की घोंषणा

लखनऊ, 11 सितंबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले संगठन को दुरुस्त करने में जुटीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की शनिवार को भी देर शाम तक मैराथन बैठक कर जिलाध्यक्षों से वन टू वन बातचीत की। इस दौरान पश्चिमी उप्र के कई जिलों से लोग यहां आए हुए थे। प्रियंका ने सभी जिलाध्यक्षों से बातचीत कर वहां पर चलाए जाने वाले कार्यक्रमों पर फीडबैक लिया और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया है। जिलाध्यक्षों की बैठक में प्रियंका ने साफतौर पर कहा है कि दूसरी कैटगरी में आने वाले उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी चुनाव से लगभगत तीन-चार महीने पहले कर दिया जाएगा ताकि प्रत्याशियों को भी तैयारी करने का पूरा मौका मिल सके।

कांग्रेस

Recommended Video

      UP Election 2022: Congress खेलेगी ब्राह्मण कार्ड, CM और 3 डिप्टी सीएम का फॉर्मूला तय |वनइंडिया हिंदी

      वहीं कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दो दिन की बैठक में पहले दिन जहां चुनाव समिति की बैठक में ए कैटगरी वाले उम्मीदवारों की नामों पर चर्चा हुई। कांग्रेस की ए कैटेगरी में सभी वर्तमान सीटिंग विधायकों और पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों को रखा गया है। ऐसे 107 लोगों की सूची संगठन ने तैयार की है। इस सूची में 47 पूर्व सांसद और पूर्व विधायक शामिल हैं जबकि बाकी 60 लोग ऐसे लोगों को चुना गया है जो अपनी विधानसभाओं में ठीक स्थिति मैं हैं। इन सभी लोगों को चुनावी तैयारियों में जुटने और प्रचार करने का निर्देश दे दिया गया है।

      पार्टी के सर्वे के अनुसार ही बनी 107 लोगों की लिस्ट
      कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि कांग्रेस की तरफ से सभी विधानसभाओं में उम्मीदवारों को लेकर एक सर्वे कराया गया था। उस सर्वे की रिपोर्ट भी आ गई है। उसके आधार पर ही संगठन ने यह सूची तैयार की है। पार्टी ने उम्मीदवारों को ए, बी, सी और तीन कैटगरी में उम्मीदवारों को बांटा है। उसके अनुसार ही सीटों का डिक्लेयरेशन किया जाएगा। पहली बार में 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान प्रियंका गांधी की ओर से किया जाएगा। बी और सी कैटगरी के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी अक्टूबर के अंत तक होने की उम्मीद है।

      प्रियंका

      प्रियंका से मिलने वाले एक जिलाध्यक्ष ने बताया कि,

      '' दीदी (प्रियंका गांधी) ने कहा है कि आप लोग तैयारी करिए समय रहते ही सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। आप लोगों को तैयारी का पूरा मौका दिया जाएगा। तीन से चार महीने पहले ही सबके टिकट फाइनल कर दिए जाएंगे। हमारे अलावा अन्य जिलाध्यक्षों से भी उनकी बातचीत हुई है और सभी ने उनसे कहा है कि प्रत्याशियों की घोषणा समय रहते ही कर दिया जाए।''

      15 सितम्बर के बाद बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगी प्रियंका

      बैठक के दूसरे दिन प्रियंका ने जिलाध्यक्षों के साथ कार्यक्रमों का फीडबैक लेते हुए यह भी कहा कि वह जल्द ही 15 सितम्बर के बाद बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद कर बूथ को मजबूत करने पर भी फोकस करेंगी। इसके लिए कार्यक्रमों की रुपरेखा बनाई जा रही है कि कब किस क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद होना है। सबको जानकारी दे दी जाएगी। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पार्टी के चुनाव पैनल की बैठक में शामिल हुईं और अगले साल होने वाले महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले उम्मीदवारों के चयन पर उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए पार्टी नेताओं के साथ बातचीत की। गुरुवार को लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी संगठनात्मक समीक्षा की।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+