सपा नेता ऋतु सिंह से मिलीं प्रियंका गांधी, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई थी बदसलूकी

अनिता यादव समाजवादी पार्टी की नेता हैं और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उनके साथ बदसलूकी हुई थी।

नई दिल्ली, 17 जुलाई: दो दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को लखीमपुर खीरी जाकर समाजवादी पार्टी की नेता ऋतु सिंह और उनकी समर्थक अनिता यादव से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम किस राजनीतिक दल से हैं, हम महिलाएं हैं और जो कुछ ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष के चुनाव में हुआ, वो किसी महिला के साथ नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि बीते 8 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन करते समय ऋतु सिंह के साथ बदसलूकी हुई थी और भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर इसका आरोप लगा था। इस घटना का फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri में Anita Yadav से मिलीं Priyanka Gandhi ने BJP पर क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    priyanka gandhi

    आपको बता दें कि यूपी में 2022 में विधानसभा के चुनाव हैं और प्रियंका गांधी कांग्रेस के चुनावी अभियान को रफ्तार देने के लिए लखनऊ पहुंचीं हैं। शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने यूपी में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मूक प्रदर्शन किया। अपने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी आज अमेठी और रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के अलावा पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों सहित पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा 'बेरोजगार मंच' संस्था के लोगों के साथ भी आज प्रियंका गांधी की बैठक है। शनिवार शाम को प्रियंका गांधी दिल्ली लौट जाएंगी।

    पीएम मोदी और सीएम योगी पर बोला हमला
    वहीं, शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी पर भी निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा, 'मोदी जी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती। लोगों ने अपार पीड़ा, बेबसी का सामना अकेले किया। इस सच्चाई को मोदीजी, योगीजी भूल सकते हैं, जिन्होंने कोरोना का दर्द सहा, वे नहीं भूलेंगे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+