सपा की रार के बीच यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव

प्रियंका गांधी हो सकती हैं कांग्रेस की स्टार प्रचारक।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी मे जारी उठा-पटक के बीच कांग्रेस पार्टी ने उत्तर-प्रदेश के चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में अहम बदलाव का संकेत दिया है।

priyanka

इस समय उत्तर प्रदेश में सियारी पारा गर्म है। सभी पार्टियां चुनाव के लिए अपनी-अपनी बिसात बिछा रही हैं। पिछलो दो-तीन दिन से सबका ध्यान सपा में चल रही उठा-पटक पर है। इस सबके बीच फिर से यूपी में जमीन तलाश रही कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को चुनाव प्रचार में उतारने के संकेत दिए है।

कई दिन से प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रचार को लेकर खबरें आ रही हैं। माना जा रहा है कि एक धड़ा उन्हें सामने लाना चाहता है तो एक धड़ा उन्हें सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार में नहीं चाहता।

अब ये माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार में कांग्रेस की स्टार प्रचारक हो सकती हैं। सोमवार को प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव की कमान संभाल रहे कांग्रेस नेताओं से लंबी मुलाकात की है।

जल्द हो सकता है प्रियंका के नाम का ऐलान

नई दिल्ली में प्रियंका गांधी ने गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर और शीला दीक्षित से यूपी चुनाव पर लंबी मंत्रणा की। माना जा रहा है कि प्रियंका ने अपनी रजामंदी यूपी चुनाव के लिए दे दी है।

27 साल से यूपी की सत्ता से बाहर कांग्रेस अगले साल होने वाले चुनाव में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। काफी दिनो से कांग्रेस में इस बात को लेकर चर्चा है कि प्रियंका गांधी को चुनाव प्रचार मे उतारा जाए।

19 नंवबर को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस एक बड़ी रैली कर चुनाव प्रचार की शुरुआत करेगी। इसमें प्रियंका के भी आने की बात कही जा रही है। प्रियंका की कांग्रेस नेताओं से मीटिंग के बाद उनके इस रैली मे भाग लेने की संभावना बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+