सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी यूपी में शुरु करेंगी अपना चुनाव प्रचार

प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश में शुरु करेंगी अपना चुनाव प्रचार अभियान, 20 फरवरी को सोनिया गांधी रायबरेली में करेंगी रैली को संबोधित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार अभियान को रफ्तार देने के लिए पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 14 फरवरी से चुनावी मैदान में उतरेंगी। प्रियंका गांधी प्रदेश में ताबड़तोड़ लगातार छह दिन चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में 20 फरवरी को चुनाव प्रचार करेंगी। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी एकमात्र रैली 20 फरवरी को संबोधित करेंगी। पहले खबर आ रही थी इस बार के चुनाव में सोनिया गांधी चुनाव प्रचार नहीं करेंगी, लेकिन खुद सोनिया गांधी ने आगे आकर साफ किया कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे।

priyanka

14 फरवरी से शुरु होगा प्रियंका अभियान
प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार का अभियान 14 फरवरी से शुरु करेंगी। वह 13, ,14, 15, 16, 17, 18 फरवरी को दोनों ही जिले में चुनाव प्रचार करेंगी और तमाम रैलियों को संबोधित करेंगी। हालांकि यह बात अभी साफ नहीं हो सकी है कि वह इस रैली के दौरान सपा के नेताओं के साथ मंच साझा करेंगी या नहीं। खबरों की माने तो पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी डिंपल यादव के साथ मंच साझा कर सकती थी और एक साथ चुनाव प्रचार कर सकती है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव 2017: पहले चरण की 73 सीटों पर आज शाम थम जाएगा प्रचार अभियान

सुलझ नहीं सका है सपा-कांग्रेस का विवाद

यहां गौर करने वाली बात है कि रायबरेली और अमेठी की 10 सीटों पर सपा और कांग्रेस के बीच आपसी सहमति अभी तक नहीं बन पाई है। दोनों ही पार्टियों ने कुल 10 सीटों पर 12 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों ही पार्टियां इन सीटों पर विवाद को खत्म कर पाती हैं या फिर दोनों ही पार्टियां अलग-अलग चुनाव प्रचार करती है। कांग्रेस नेता संजय सिंह ने कांग्रेस की ओर से आधिकारिक बयान देते हुए कहा था कि सपा के गायत्री प्रजापति को अपना नाम वापस लेना होगा, लेकिन गायत्री प्रजापति इन तमाम बयानों के बीच सपा के टिकट से नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। अमेठी और रायबरेली में सपा-कांग्रेस के बीच चल रही उठापटक के चलते दोनों ही दल यहां से अभी तक अपना चुनाव प्रचार शुरु नहीं कर पाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+